फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Neeti Mohan: नीति मोहन का साड़ी पहनकर एफिल टॉवर जाने का सपना हुआ पूरा, ओलंपिक में भारतीय टीम का बढ़ाया उत्साह

Thu, 08 Aug 2024 05:19 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
नीति मोहन - फोटो : इंस्टाग्राम @neetimohan18
पेरिस ओलंपिक में अपनी पहली प्रस्तुति को लेकर नीति मोहन बेहद उत्साहित हैं। गायिका ने 8 अगस्त को इंडिया हाउस में मंच संभाला। यह एक ऐसा मंच है, जिसका उद्देश्य भारतीय एथलीटों का समर्थन करना है। यह पहली बार है, जब देश ने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ओलंपिक में एक क्षेत्र स्थापित किया है। इसके साथ ही भविष्य में ओलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए देश को उम्मीदवार के रूप में भी पेश किया है।
विज्ञापन

2 of 5
नीति मोहन - फोटो : इंस्टाग्राम @neetimohan18
अपने शो का अनुभव साझा करते हुए सिंगर ने कहा, "मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरे साथ ऐसा कुछ होगा। मुझे पेरिस में, इतनी शानदार भीड़ के सामने परफॉर्म करने का मौका मिला, और मैं बहुत आज बहुत खुश हूं।"
विज्ञापन

3 of 5
नीति मोहन - फोटो : इंस्टाग्राम @neetimohan18
 गायिका के लिए यह एक यादगार दिन था, उन्होंने आगे कहा,  "मैंने कुछ पुराने गाने और अपने सारे गाने का मैशअप प्रस्तुत किया। लोग हर गाने के साथ गा रहे थे। वे कूद रहे थे, नाच रहे थे और भावुक हो रहे थे।" बता दें कि नीति मोहन ने अपने शो में इंडिया वाले (हैप्पी न्यू ईयर; 2014) और तू है हो (मिस्टर एंड मिसेज माही) जैसे गाने गाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

4 of 5
नीति मोहन - फोटो : इंस्टाग्राम @neetimohan18
नीति ने अपने शो के लिए ब्लू लहंगा पहना था। अपने लुक के बारे में बताते हुए नीति कहती हैं,  "मैं एक भारतीय ड्रेस पहनना चाहती थी, इसलिए मैंने मंच पर लहंगा पहना। दुपट्टे के बजाय, मैंने जैकेट चुना क्योंकि मैं चाहती थी कि मेरा पहनावा एक फ्यूजन हो। यह भारी कढ़ाई और बहुत सारी चमक के साथ एक शानदार ड्रेस थी। नीला रंग भारतीयों का प्रतिनिधित्व करता है, यही वजह है कि मैंने भी इस रंग को चुना।"
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नीति मोहन - फोटो : इंस्टाग्राम @neetimohan18
गायिका से जब पूछा गया कि क्या वह फ्रांस की अपनी यात्रा के दौरान अपनी बकेट लिस्ट में कोई आइटम पूरा कर पाई हैं, तो उन्होंने कहा, "मैं हमेशा से साड़ी पहनकर एफिल टॉवर जाना चाहती थी और मैं इस बात से खुश हूं कि मैं अपनी लिस्ट में से इसे पूरा कर पाई हूं। मैं खुद को साड़ी पहने हुए कल्पना करती थी। मैं अपने भारत को अपने साथ ले जाना चाहती हूं और मैंने आज ऐसा किया है।"

Films based On Advocacy: वकालत पर बनी ये फिल्में रहीं सुपरहिट, एक तो बन गई हिट फ्रेंचाइजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें