फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alia Bhatt: आलिया भट्ट ने तेलुगु में गाया देवरा का चुट्टामल्ले गाना, जूनियर एनटीआर बोले- 'ओह माय गॉड'

Tue, 24 Sep 2024 03:04 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में आलिया भट्ट ने जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की आगामी बहुप्रतिक्षित फिल्म देवरा का गाना चुट्टामल्ले तेलुगु में गाकर वहां पर मौजूद जूनियर एनटीआर और करण जौहर को इतना इंप्रेस कर दिया कि उनके मुंह से सीधा निकला 'ओह माय गॉड'।
 
विज्ञापन
1 of 5
आलिया भट्ट-जूनियर एनटीआर - फोटो : एक्स@DevaraMovie
हाल ही में आलिया भट्ट ने जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर की आगामी बहुप्रतिक्षित फिल्म देवरा का गाना चुट्टामल्ले तेलुगु में गाकर वहां पर मौजूद जूनियर एनटीआर और करण जौहर को इतना इंप्रेस कर दिया कि उनके मुंह से सीधा निकला 'ओह माय गॉड'।
 
विज्ञापन

2 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट ने हाल ही में देवरा का चुट्टामल्ले गाना गाया और जूनियर एनटीआर और करण जौहर को अपने हुनर से इंप्रेस कर दिया। वीडियो को मंगलवार, 24 सितंबर को फिल्म के सोशल मीडिया हैंडल से साझा किया गया और अब यह गाना जमकर वायरल हो रहा है। प्रशंसकों ने आलिया द्वारा तेलुगु गाना गाए जाने की सराहना की।
 
विज्ञापन

3 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : एक्स@DevaraMovie
इस वीडियो क्लिप में आप देख सकते हैं कि आलिया और जूनियर एनटीआर द्वारा करण जौहर को उनकी आगामी फिल्म जिगरा और देवरा के लिए दिए एक साथ नजर आए। इस दौरान आलिया ने गाने का मूल, तमिल संस्करण गाया और जूनियर एनटीआर उनके गाने से काफी इंप्रेस हुए। आलिया के तेलुगु में गाना गाने पर प्रशंसक उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “बहुत सुंदर गायन।” एक और फैन ने लिथा,  “आलिया की आवाज बेहद प्यारी है।” एक और फैन ने लिखा, “वाह, आलिया का गायन शानदार है।” एक फैन ने लिखा, “आलिया की गायकी बहुत प्यारी है, बिल्कुल उनकी तरह।” एक और फैन ने लिखा, “आलिया का तेलुगु में गायन सुंदर है।”

 

4 of 5
आलिया भट्ट - फोटो : इंस्टाग्राम@aliaabhatt
आलिया भट्ट लगातार अपनी आगामी बहुचर्चित फिल्म जिगरा का प्रमोशन कर रही हैं। आलिया ने अपनी फिल्म जिगरा के लिए कहा, 'यह फिल्म 'साहस, जुनून और दृढ़ संकल्प' की एक खूबसूरत कहानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिगरा में आलिया भट्ट के कई सीन हैं, जिसमें वह बास्केटबॉल खेलती नजर आएंगी और इसकी ट्रेनिंग के लिए फिल्म के निर्देशक वासन बाला ने उनके लिए एक कोच भी नियुक्त किया थे। आलिया न केवल जिगरा में मुख्य भूमिका निभा रही हैं, बल्कि करण जौहर के साथ मिलकर इसका निर्माण भी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देवरा पार्ट 1 - फोटो : इंस्टाग्राम@jrntr
देवरा की बात करें तो यह फिल्म 27 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म का निर्देशन कोरटाला शिवा ने किया है और यह जूनियर एनटीआर की आरआरआर के बाद पहली रिलीज है। फिल्म में जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। जान्हवी-सैफ और जूनियर एनटीआर के अलावा फिल्म में श्रुति मराठे, प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको और नारायण भी हायक भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Neena Gupta: नीना गुप्ता ने बेटी मसाबा को अभिनय न करने की दी थी सलाह, कहा था- 'इसके बारे में सोचना भी मत'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें