फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां बनीं परिणीति चोपड़ा, 68वें जन्मदिन पर सनी देओल ने अनाउंस की फिल्म; यहां पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

Sun, 19 Oct 2025 07:44 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Entertainment Trending News: आज रविवार को फिल्म जगत से कई खबरों ने सुर्खियां बटोरीं। परिणीति चोपड़ा के मां बनने से लेकर सनी देओल के नई फिल्म अनाउंस करने तक, कई खबरें चर्चा में रहीं। आइए डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन
1 of 6
Trending Today - फोटो : अमर उजाला
दिवाली का त्योहार शुरू हो चुका है। ऐसे में मनोरंजन जगत में भी हलचल जारी है। दिवाली से पहले परिणीति चोपड़ा मां बन गई हैं। सनी देओल ने अपने 68वें जन्मदिन पर अपनी नई फिल्म का अनाउंस किया है। इसके अलावा कौन-कौन सी खबरें सुर्खियों में रहीं। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
राघव चड्ढा, अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
परिणीति चोपड़ा बनीं मां
अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा मां बन गई हैं। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इसकी जानकारी इंस्टाग्राम पर उनके पति राघव चड्ढा ने दी है। राघव चड्डा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा है 'पहले हम दोनों थे, अब हम पूरे हुए हैं।' इस पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट किए हैं और दोनों को बधाई दी है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: मां बनीं परिणीति चोपड़ा, दिया बेटे को जन्म; पति राघव चड्ढा बोले- 'वो आ गया, अब हम पूरे हुए'
विज्ञापन

3 of 6
किम कार्दशियन - फोटो : एक्स
किम कार्दशियन ने दिखाया अपना नया लुक
अमेरिकन मॉडल और एक्ट्रेस किम कार्दशियन ने अपना नया लुक दिखाया है जो काफी वायरल हो गया है। वह लॉस एंजिल्स के एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स में आयोजित पांचवें वार्षिक एकेडमी म्यूजियम गाला समारोह में शामिल हुईं। उनका लुक काफी बोल्ड था हालांकि चेहरा पूरी तरह से ढका हुआ था। उनका लुक देखकर फैंस चौंक गए। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: ग्लैमरस लुक और नकाबपोश चेहरा, क्या आपने देखा किम कार्दशियन का अतरंगा अंदाज? सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
 

4 of 6
सनी देओल की नई फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम
'गदर' के बाद अब 'गबरू' बनेंगे सनी देओल
रविवार 19 अक्तूबर को सनी देओल ने अपना 68वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने अपनी एक नई फिल्म का ऐलान किया। इस फिल्म में वह नए लुक में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का नाम 'गबरू' है। सनी देओल ने इसका पहला लुक जारी किया है। यह फिल्म 13 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पूरी खबर यहां पढ़ें: 'गदर' के बाद अब 'गबरू' बनेंगे सनी देओल, 68वें बर्थडे पर नई फिल्म का ऐलान; फर्स्ट लुक रिलीज
 
विज्ञापन

5 of 6
हुमा कुरैशी-रचित सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ 'थामा' स्क्रीनिंग में पहुंचीं हुमा कुरैशी
हुमा कुरैशी इन दिनों सगाई की अफवाहों को लेकर सुर्खियों में हैं। इंगेजमेंट की अफवाहों पर हुमा ने अभी कुछ नहीं कहा है। एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर हुमा चर्चा में आ गई हैं। वे 'थामा' की स्क्रीनिंग में रूमर्ड बॉयफ्रेंड रचित के साथ पहुंचीं। नेटिजेंस ने कहा कि हुमा ने अपने रिश्ते को अनाउंस कर दिया। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: सगाई की अफवाहों के बीच रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ 'थामा' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं हुमा, साथ में दिए खूबसूरत पोज
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दिवाली पार्टी - फोटो : इंस्टाग्राम
रवि दुबे और सरगुन मेहता की दिवाली पार्टी में पहुंचे सेलेब्स
रवि दुबे और सरगुन मेहता के यहां शानदार दिवाली पार्टी हुई, जिसमें कई सेलेब्स पहुंचे। सरगुन मेहता ने इन सेलेब्स की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। पार्टी में अवनीत कौर का अंदाज सबसे अलग नजर आया। जन्नत जुबैर, आयुष्मान खुराना, जैकी श्रॉफ, विनीत सिंह और सुनील ग्रोवर भी चिल अंदाज में नजर आए। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: सितारों से रौशन हुई रवि-सरगुन की दिवाली पार्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें