'कांतारा चैप्टर 1'
- फोटो : X
कांतारा चैप्टर 1
साउथ सुपरस्टार ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग करते हुए 61.85 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद भी फिल्म का जलवा बरकरार है। बीते दिन शनिवार यानी 17वें दिन फिल्म ने 12.50 करोड़ रुपये कमाए। वहीं इसने शुक्रवार को 8.5 करोड़ रुपये कमाए थे। 'कांतारा चैप्टर 1' संकेत दे रही है कि इस वीकएंड फिर से कमाल होने वाला है। फिल्म ने 17 दिनों में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कुल 506.25 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। ऋषभ शेट्टी के अलावा फिल्म में रुक्मिणी वसंत, गुलशन देवैया और जयराम ने अभिनय किया है।