आखिरी सफर पर पंकज उधास
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पंकज उधास का निधन सोमवार को हुआ। वे 72 वर्ष के थे। उनकी बेटी नायाब उधास ने पिता के निधन की दुखद सूचना सोशल मीडिया पोस्ट साझा कर दी। लोकप्रिय गजल गायक के निधन से इंडस्ट्री गमगीन है। तमाम तबला वादक जाकिर हुसैन, गायक, कंपोजर शंकर महादेवन सहित कई हस्तियां दिवंगत गजल गायक के आवास पर पहुंचीं। अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से पहले पद्मश्री पंकज उधास को राजकीय सम्मान दिया गया।