ओटीटी की दुनिया में चर्चित भारतीय सीरीज का नाम गिना जाए तो प्राइम वीडियो की सीरीज 'मिर्जापुर' के बिना लिस्ट अधूरी मानी जाती है। यूं तो इस सीरीज में गाली-गलौज, हिंसा, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार सबकुछ कूट-कूटकर भरा है। लेकिन, इन सबके बावजूद दर्शकों ने इस सीरीज को भरपूर प्यार दिया है और हर नए सीजन के साथ यह प्यार उतना ही बढ़ता जा रहा है। पहले दो सीजन की जबर्दस्त लोकप्रियता के बाद अब तीसरा सीजन आ रहा है। सीरीज में कालीन भैया बने पंकज त्रिपाठी इस पर बात करते नजर आए।