फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchayat 3 Trailer X Review: दर्शकों को फिर भाया 'देख रहा है बिनोद', यूजर्स बोले-चुनावी माहौल में होगी पंचायत

Wed, 15 May 2024 11:58 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पंचायत 3 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
अमेजन प्राइम वीडियो की लोकप्रिय सीरीज 'पंचायत' के तीसरे सीजन का दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। वेब सीरीज के पहले दो सीजन को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। वहीं, तीसरे सीजन को लेकर लोगों में जबर्दस्त उत्सुकता देखी जा रही है। ऐसे में मेकर्स ने आज इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया है। 'पंचायत 3' का ट्रेलर बेहद ही मजेदार और जबर्दस्त है। सीरीज का ये सीजन भी पिछले दो सीजन की तरह कॉमेडी से भरपूर है। दर्शकों को ट्रेलर काफी पसंद आया है। आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर लोग 'पंचायत सीजन 3' को कितना प्यार दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पंचायत 3 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा, 'सचिव जी' जितेंद्र कुमार खुद को 'प्रधान जी' रघुबीर यादव और 'भूषण' दुर्गेश कुमार की घटिया राजनीति के बीच पिसते हुए पाते हैं।' वहीं, दूसरे यूजर ने सीरीज को दोनों सीजन से ज्यादा अच्छा बताया है और बनराकस यानी कि दुर्गेश कुमार के अभिनय की भी खूब सराहना की है।

विज्ञापन

3 of 5
पंचायत 3 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
एक यूजर ने लिखा, 'इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। ट्रेलर ने सबका काफी उत्साह बढ़ा दिया है। उम्मीद है कि यह सीजन पिछले दोनों सीजन से काफी बेहतर होगा। सचिव जी अपने रोल में खूब जंच रहे हैं।'

4 of 5
पंचायत 3 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
सीरीज के ट्रेलर की तारीफ करते हुए एक प्रशंसक ने लिखा, 'पंचायत 3 फुलेरा गांव के निवासियों की हरकतों की गहराई से जांच करेगा क्योंकि राजनीति और प्रतिद्वंद्विता सर्वोच्च है, जिससे दर्शकों का भी भरपूर मनोरंजन होता है। ट्रेलर जबर्दस्त है, उम्मीद है कि सीरीज भी कमाल की होगी।'


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंचायत 3 ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया
एक और प्रशंसक ने इसे भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतीक्षित सीरीज बताया है। इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा, 'मुझे कहना ही होगा "देर आए दुरुस्त आए" यह मजेदार था और इतना आकर्षक था कि मैं नहीं चाहता था कि यह खत्म हो। पूरी टीम को ढेर सारी बधाई।'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें