फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर मिलेगा कॉमेडी का डबल डोज, रिलीज होंगी क्राइम-एक्शन से भी भरपूर सीरीज-फिल्में

Mon, 16 Sep 2024 11:49 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
तंगलान-द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
ओटीटी रिलीज को लेकर अक्सर प्रशंसक उत्साहित रहते हैं, क्योंकि हर हफ्ते उन्हें नई फिल्मों और वेब सीरीज की रिलीज का इंतजार रहता है। सितंबर का तीसरा हफ्ता भी शुरू हो चुका है और ऐसे में कई फिल्मों व वेब सीरीज की कतार लग चुकी है, जो इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक देने के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते भी प्रशंसकों को खास मजा मिलने वाला है तो चलिए जानते हैं उन फिल्मों और सीरीज के बारे में जो इस हफ्ते धमाल मचाएंगी।
विज्ञापन

2 of 6
थलाइवेटियां पालयम - फोटो : इंस्टाग्राम: @primevideo
थलाइवेटियां पालयम
लोकप्रिय वेब शो पंचायत का तमिल रीमेक 'थलाइवेटियां पालयम' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस सीरीज में ग्रामीण जीवन और क्षेत्र के आसपास की राजनीति की झलकियां दिखाई जाएंगी। तमिल रीमेक के लिए अभिषेक कुमार ने जितेंद्र कुमार की जगह ली है। 'थलाइवेटियां पालयम' सीरीज 20 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 6
लाल सलाम - फोटो : इंस्टाग्राम
लाल सलाम
रजनीकांत अभिनीत फिल्म 'लाल सलाम' महत्वाकांक्षी क्रिकेटरों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें उनकी प्रतिभा के बावजूद टीम से गलत तरीके से बाहर निकाल दिया गया था। कहानी इस बात पर केंद्रित है कि वे चुनौतियों का सामना कैसे करते हैं। इसमें विष्णु विशाल, विक्रांत, अनंथिका सानिलकुमार और धन्या बालकृष्ण प्रमुख भूमिकाओं में हैं। तमिल फिल्म 'लाल सलाम' 20 सितंबर से सन एनएक्सटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।

4 of 6
तंगलान - फोटो : इंस्टाग्राम: @studiogreen_official
तंगलान
विक्रम की तमिल फिल्म 'तंगलान' कर्नाटक के कोलार गोल्ड फील्ड्स में खदानों के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में पार्वती थिरुवोथु, मालविका मोहनन, डैनियल कैल्टागिरोन, मुथु कुमार और पसुपति भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'तंगलान' 20 सितंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है।
विज्ञापन

5 of 6
जो तेरा है वो मेरा है - फोटो : इंस्टाग्राम
जो तेरा है वो मेरा
'जो तेरा है वो मेरा है' एक आगामी स्लाइस-ऑफ-लाइफ फिल्म है, जिसमें परेश रावल और अमित सियाल मुख्य भूमिका में हैं। कॉमेडी-ड्रामा राज त्रिवेदी द्वारा निर्देशित है और इसमें सोनाली कुलकर्णी और सोनाली सहगल भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण ज्योति देशपांडे और अजय राय ने किया है। 'जो तेरा है वो मेरा है' फिल्म 20 सितंबर को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम @netflix_in
द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2
पहले सीजन के सफल प्रदर्शन के बाद कपिल शर्मा शो के दूसरे सीजन के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। पहले सीजन की तरह दूसरे सीजन में भी करण जौहर, आलिया भट्ट, जूनियर एनटीआर, वेदांग रैना, रोहित शर्मा, जान्हवी कपूर और सैफ अली खान जैसे मेहमानों के साथ खूब मस्ती और हंसी का माहौल होगा। 13 एपिसोड वाला यह सीजन 21 सितंबर को प्रीमियर होगा और हर शनिवार रात 8 बजे नेटफ्लिक्स पर एक नया एपिसोड रिलीज होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें