फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

OTT this week: इस हफ्ते लगेगा क्राइम-मिस्ट्री का तड़का, आशुतोष राणा और विजय राज के साथ चलेगा पृथ्वीराज का जादू

Mon, 06 May 2024 03:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मर्डर इन माहिम, द गोट लाइफ - फोटो : इंस्टाग्राम
हर हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी दर्शकों को ओटीटी पर रिलीज होने वाली कई धमाकेदार फिल्मों और सीरीज का इंतजार होगा। अब आखिरकार वह इंतजार खत्म हो चुका है, क्योंकि हम लेकर आए गए हैं आपके लिए इस सप्ताह की ओटीटी रिलीज की दमदार लिस्ट। कई लोग सिनेमाघरों में बैठकर फिल्मों का मजा नहीं ले पाते हैं। वे घर बैठे ही रोमांचक शो और फिल्में देखना पसंद करते हैं। दर्शकों के लिए मई का दूसरा हफ्ता धमाकेदार साबित होने वाला है, क्योंकि इस हफ्ते ओटीटी पर कई वेब सीरीज और फिल्में रिलीज होने वाली हैं। चलिए आपको बताते हैं कि कौन सी फिल्में और वेब सीरीज कहां और कब रिलीज होने वाली हैं।
विज्ञापन

2 of 7
आवेशम - फोटो : इंस्टाग्राम
आवेशम
'आवेशम' 2024 की मलयालम एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन जीतू माधवन ने किया है। यह नाजरिया नाजिम और अनवर रशीद द्वारा निर्मित है। 'आवेशम' तीन किशोरों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बेंगलुरु आते हैं और झगड़े के बाद एक स्थानीय गैंगस्टर से दोस्ती करते हैं। इसमें फहाद फासिल, मिथुन जय शंकर और रोशन शनावास मुख्य भूमिकाओं में हैं और अन्य सहायक भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत सुशीन श्याम का है, जबकि समीर ताहिर ने सिनेमैटोग्राफी संभाली है और विवेक हर्षन ने संपादन किया है। 'आवेशम' 9 मई, 2024 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

3 of 7
आडुजीविथम - द गोट लाइफ - फोटो : सोशल मीडिया
आडुजीविथम - द गोट लाइफ
'आडुजीविथम - द गोट लाइफ' 2024 का मलयालम सर्वाइवल ड्रामा है, जो ब्लेसी द्वारा निर्देशित और सह-निर्मित है। यह बेन्यामिन के 2008 के उपन्यास 'आडुजीविथम' पर आधारित है, जो सऊदी अरब में चरवाहे के रूप में गुलाम बनाए गए एक मलयाली श्रमिक नजीब की सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, जिमी जीन-लुई और केआर गोकुल मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि तालिब अल बलुशी, रिक एबी, अमला पॉल और शोभा मोहन की सहायक भूमिकाएं हैं। यह फिल्म 10 मई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी।

4 of 7
रत्नम - फोटो : इंस्टाग्राम
रत्नम
'रत्नम' हरि द्वारा निर्देशित 2024 की तमिल एक्शन फिल्म है, जो स्टोन बेंच फिल्म्स, जी स्टूडियोज और इनवेनियो ओरिजिन द्वारा निर्मित है। इसमें विशाल मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ प्रिया भवानी शंकर, रामचंद्र राजू और अन्य प्रमुख भूमिका में हैं। 'थमीराभरानी' और 'पूजाई' के बाद विशाल और निर्देशक हरि इस फिल्म के जरिए तीसरी बार साथ काम कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, रत्नम इस सप्ताह अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

5 of 7
फिल्म '8 AM मेट्रो' - फोटो : सोशल मीडिया
8 एएम मेट्रो
'8 एएम मेट्रो' एक पुरुष और एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो रेलवे प्लेटफॉर्म पर मिलने के बाद दोस्त बन जाते हैं। फिल्म में गुलशन देवैया और सैयामी खेर मुख्य भूमिका में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 10 मई को जी5 पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

6 of 7
अनदेखी सीजन 3 - फोटो : यूट्यूब
अनदेखी 3
'अनदेखी' अमीर और शक्तिशाली लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने अपराधों से बचने की कोशिश कर रहे हैं, और उत्पीड़ित लोग, जो न्याय चाहते हैं। सीरीज में दिब्येंदु भट्टाचार्य, सूर्या शर्मा, हर्ष छाया, आंचल सिंह, अंकुर राठी और अभिषेक चौहान हैं। इसका तीसरा सीजन 10 मई को सोनी लिव पर रिलीज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मर्डर इन माहिम - फोटो : इंस्टाग्राम: जियो सिनेमा
मर्डर इन माहिम
आशुतोष राणा और विजय राज फिजियोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर सीरीज 'मर्डर इन माहिम' में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह खौफनाक मर्डर मिस्ट्री सीरीज राज आचार्य द्वारा निर्देशित है और टिपिंग प्वाइंट फिल्म्स और जिग्स पिक्चर्स द्वारा बनाई गई है। इसमें शिवानी रघुवंशी और शिवाजी साटम भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। मुंबई की सड़कों पर आतंक फैलाने वाले सीरियल किलर की तलाश करेंगे आशुतोष और विजय। यह सीरीज 10 मई को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें