फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Oscar 2025: 'ऑस्कर' में 'लापता लेडीज' के शामिल होने पर रवि किशन ने दी प्रतिक्रिया, बोले- बहुत खुश हूं मैं..

Mon, 23 Sep 2024 04:11 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारतीय निर्देशक किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' इस साल प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कारों में शामिल हो गई है। कुछ समय पहले किरण ने इच्छा जताई थी कि उनकी फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर की रेस में शामिल हो। अब किरण की यह इच्छा पूरी हो चुकी है और वह बेहद खुश हैं। इस फिल्म में पुलिसअफर के किरदार से सभी का दिल जीत चुके अभिनेता रवि किशन ने भी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
1 of 7
फिल्म 'लापता लेडीज-रवि किशन - फोटो : ANI, इंस्टाग्राम@raodyness
भारतीय निर्देशक किरण राव की फिल्म 'लापता लेडीज' इस साल प्रतिष्ठित ऑस्कर पुरस्कारों में शामिल हो गई है। कुछ समय पहले किरण ने इच्छा जताई थी कि उनकी फिल्म 'लापता लेडीज' ऑस्कर की रेस में शामिल हो। अब किरण की यह इच्छा पूरी हो चुकी है और वह बेहद खुश हैं। इस फिल्म में पुलिसअफर के किरदार से सभी का दिल जीत चुके अभिनेता रवि किशन ने भी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन

2 of 7
'लापता लेडीज' - फोटो : इंस्टाग्राम@raodyness
'लापता लेडीज' इस साल ऑस्कर में भारत का प्रतिनिधित्व करेगी। फिल्म फेडरनेशन ऑफ इंडिया की तरफ से इसकी पुष्टि की गई है कि फिल्म लापता लेडिज को ऑस्कर में शामिल कर लिया गया है। फिल्म लापता लेडिज के ऑस्कर 2025 में शामिल होने के बाद भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रवि किशन की प्रतिक्रिया आई है।
विज्ञापन

3 of 7
रवि किशन - फोटो : ANI
फिल्म लापता लेडि़ज को लेकर रवि किशन बेहद खुश हैं और उन्होंने ANI को दिए गए इंटरव्यू में कहा, ''बहुत खुश हूं मैं यकीन नहीं हो रहा है, लेकिन 34 साल के करियर में मेरी पहली कोई फिल्म लापता लेडिज आस्कर मे गई है। नेशनल अवॉर्ड में हमारी एक भोजपुरी फिल्म गई थी 'कब होई गौना हमार' ये 1971 में मनोज बायपेई के साथ गई थी। फिल्म लापता लेडिज आस्कर में जाएगी ये नहीं पता था। इसका पूरा क्रेडिट मैं किरण राव जी को देना चाहूंगा, आमिर खान को देना चाहता हूं और फिल्म के राइटर्स को देना चाहता हूं और साथ ही मेरे साथी कलाकारों को देना चाहता हूं। सबकी मेहनत रंग लाई। भारतीय मूल की फिल्म, जहां 80 प्रतिशत देहात है, गांव है, वो अब पूरा विश्व देखेगा। आस्कर में देखेगा कि क्यों आज भारत, आत्मनिर्भर भारत, ये बेटियों वाला भारत, जो आज पूरे चर्चा में है, पूरे विश्व में है और क्यों आगे आ रहा है। उसका कारण क्या है यह फिल्म वो दर्शाती है।''

4 of 7
रवि किशन - फोटो : इंस्टाग्राम@raodyness
रवि किशन ने आगे कहा, ''फिल्म हिट होगी नेशनल अवॉर्ड में जाएगी। ये पता था, लेकिन ऑस्कर में एंट्री मारेगी ये नहीं सोचा था। इस फिल्म को टेक्स फ्री करके पूरे भारत में रिलीज करके दिखाना चाहिए। क्योंकि ऐसी फिल्में बहुत कम बनती हैं। ये फिल्म बहुत सारी चीजों की सीख देती है। जो लोग बेटियां होने पर अफसोस करते हैं यह फिल्म उनके लिए सीख की किताब है।''
विज्ञापन

5 of 7
फिल्म 'लापता लेडीज' - फोटो : इंस्टाग्राम@raodyness
फिल्म 'लापता लेडीज' दो भारतीय दुल्हनों की गलती से बदल जाने की कहानी है। फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस और किरण राव के किंडलिंग प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित किया गया है। यह फिल्म साल 2024 मार्च में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रवि किशन के अलावा नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, छाया कदम, स्पर्श श्रीवास्तव और अभय दुबे जैसे कलाकार शामिल हैं। यह फिल्म पूरी तरह से महिला सशक्तीकरण पर आधारित है।
Ranbir Kapoor: जब निर्देशक रणबीर से काम कराने के लिए लगाते थे उनके पिता से सिफारिश, ऋषि कपूर जाते थे भड़क
विज्ञापन

6 of 7
फिल्म लापता लेडि़ज - फोटो : इंस्टाग्राम@shrivastavasparsh
रवि किशन के बाद फिल्म लापता लेडि़ज के अभिनेता स्पर्श श्रीवास्तव ने फिल्म के ऑस्कर में शामिल होने पर कहा, ''यह मेरे लिए बेहद ही भावनात्मक पल है और लापता लेडिज की पूरी टीम के लिए भी। मैं कहीं व्यस्त था, और अचानक तभी मेरे पास बधाई भरे संदेश आने लगे। यह वाकई में किसी चमत्कार जैसा रहा। मैंने यह कभी नहीं सोचा था। मैं किरण मैम और आमिर खान सर का बहुत आभारी हूं कि उन्होंने मुझपर विश्वास किया। मैं तहे दिल से काफी गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।'' फिल्म लापता लेडिज में स्पर्श श्रीवास्तव ने दीपक कुमार का किरदार निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
फिल्म निर्माता रवि कोट्टाराकारा - फोटो : ANI
फिल्म निर्माता रवि कोट्टाराकारा ने लापता लेडिज के ऑस्कर में जाने की खुशी जाहिक करते हुए कहा, ''फिल्म बहुत अच्छी है। यह फिल्म महिला सशक्तिकरण और महिलाओं की पढ़ाई पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म को जरूर देखना चाहिए यह बहुत ही शानदार फिल्म है।''
Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने शुरू से किया ओरी का समर्थन? इन्फ्लुएंसर ने किया खुलासा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें