फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AR Rahman: हंसल मेहता की सीरीज 'गांधी' से जुड़े ए आर रहमान, गांधी जयंती के अवसर पर निर्देशक ने किया एलान

Wed, 02 Oct 2024 11:31 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हंसल मेहता के निर्देशन में बन रही सीरीज 'गांधी' से ए आर रहमान भी जुड़ गए हैं। आज 2 अक्तूबर को गांधी जयंती के अवसर पर खुद हंसल मेहता ने इस बात का एलान सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए किया है।
विज्ञापन
ए आर रहमान, गांधी सीरीज - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हंसल मेहता 'गांधी' सीरीज लेकर आ रहे हैं। आज 2 अक्तूबर गांधी जयंती के अवसर पर हंसल मेहता ने अपनी इस आगामी सीरीज का टीजर जारी करते हुए विशेष एलान किया है। हंसल मेहता ने बताया है कि उनके निर्देशन में बन रही इस सीरीज से अब ए आर रहमान भी जुड़ गए हैं। जारी किए गए टीजर में रहमान का संगीत भी सुना जा सकता है।

विज्ञापन


रहमान के जुड़ने से रोमांचित हैं निर्देशक
हंसल मेहता ने इंस्टाग्राम पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा है, 'ए.आर. रहमान टीम 'गांधी' में शामिल हुए! गांधी जयंती के अवसर पर, हम महात्मा को याद करते हुए इस सीरीज में रहमान के जुड़ने का एलान करते हुए बेहद रोमांचित हैं'।
 

रहमान का संगीत देगा खास आयाम
अप्लॉज एंटरटेनमेंट के मैनेजिंग डायरेक्टर समीर नायर ने कहा कि 'गांधी' सिर्फ एक सीरीज नहीं है। यह मानवीय भावना की विजय पर एक वैश्विक कहानी है। ए.आर. रहमान का संगीत इस कहानी को दुनियाभर के दर्शकों के बीच एक भावपूर्ण आयाम के साथ पहुंचाने में मददगार साबित होगा। उन्होंने आगे कहा, 'मेरा मानना है कि एआर रहमान के संगीत के साथ हम वास्तव में कुछ खास बना रहे हैं। कोई भी सीरीज मनोरंजन भी करती है और प्रेरणा भी देती है'।
Ananya Panday: इस सिंड्रोम का शिकार हैं अनन्या पांडे, बोलीं- 'अपने पोस्टर देख भूल जाती हूं ये मैं ही हूं'
 
विज्ञापन

ए आर रहमान ने जताई खुशी
वहीं, सीरीज से जुड़ने पर ए आर रहमान ने कहा, 'गांधीजी के युवा जीवन को देखना दिलचस्प है। सत्य, जीवन और कई अन्य चीजों के साथ उनके प्रयोग उनके चरित्र के विकास को दिखाते हैं। इस कहानी के लिए मुझे संगीत तैयार करने का मौका मिल रहा है, इस बात से मैं बहुत सम्मानित महसूस कर रहा हूं। अप्लॉज एंटरटेनमेंट के सहयोग से और हंसल मेहता निर्देशन में हम कमाल की सीरीज लेकर आ रहे हैं'।
Rajinikanth: पीएम मोदी ने की रजनीकांत के जल्द ठीक होने की कामना, सुपरस्टार की पत्नी से फोन पर की बात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें