मुश्किल है आलिया जैसा काम कर पाऊं
एक इंटरव्यू के दौरान अनन्या पांडे को बताया गया कि प्रशंसक अनन्या पांडे को अगली आलिया भट्ट मानते हैं। इस पर अनन्या ने कहा, "नहीं आलिया भट्ट बहुत ही अच्छी कलाकार हैं। ये बहुत बड़ी बात है कि प्रशंसक मुझसे ऐसी आशा रखते हैं। मुझे लगता है आलिया बहुत ही अच्छी कलाकार हैं। मुश्किल है कि मैं कभी आलिया भट्ट की तरह काम कर पाऊंगी"।
Kay Kay Menon Birthday: अभिनय के मास्टर हैं केके मेनन, थिएटर से दर्शकों के दिल तक का तय किया सफर
जब विक्रमादित्य मोटवानी ने लिया था अनन्या का पक्ष
एक बातचीत के दौरान 'कंट्रोल' निर्माता विक्रमादित्य मोटवानी अनन्या पांडे के पक्ष में बोलते दिखे थे। जब उनसे कहा गया कि अनन्या एक 'नेपो किड' हैं। नेपो किड का मतलब होता है, वो बच्चे जिनके माता पिता पहले से ही समान इंडस्ट्री में काम कर रहे हों। उन्होंने कहा था कि अगर आपको काम ही नहीं आता है। आपके अंदर प्रतिभा नहीं है, आप मेहनत से काम नहीं करते हैं, तो इससे कोई मतलब नहीं है कि आप किस तरह इंडस्ट्री में हैं, ये बिल्कुल भी महत्व नहीं रखता है।
Hina Khan: 'अक्षरा' का है टीवी से ऐसा रिश्ता, अपने इन किरदारों से प्रशंसकों के दिलों पर करती हैं राज