कल्कि 2898 एडी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कल्कि 2898 एडी' ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट बुक माय शो पर टिकटों की ब्रिकी के मामले में जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बुक माय शो पर 'कल्कि 2898 एडी' के 20 दिन में 12.15 मिलियन यानी 1,21,50,000 करोड़ टिकट बिक चुके हैं। बुक माय शो पर आज तक किसी भी फिल्म के इतने टिकट नहीं बिके थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड शाहरुख खान और नयनतारा की फिल्म जवान के नाम थे, जिसके 12.01 मिलियन यानी 1,20,10,000 टिकटों की ब्रिकी हुई थी।