अभिनेता अर्जुन कपूर के करियर के लिए बड़ा झटका रही उनकी पिछली फिल्म ‘लेडी किलर’ सिनेमाघरों में कब आई और कब उतर गई, लोगों को पता ही नहीं चला। अब फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर भी जिस तरह की बातें सामने आ रही हैं, उससे हिंदी सिनेमा के दिग्गज हिले हुए हैं। फिल्म की रिलीज के वक्त इसके पोस्टर पर नेटफ्लिक्स का लोगो भी लगा हुआ था और माना जा रहा था कि फिल्म के ओटीटी राइट्स बिक चुके हैं लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक नेटफ्लिक्स ने इस फिल्म के लिए प्रस्तावित न सिर्फ रोक दिया है बल्कि इस मामले में अपने ऊपर दायर कथित मुकदमे को भी इसके अंजाम तक ले जाने का फैसला लिया है।