बड़े मियां छोटे मियां
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले बात फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की। अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत इस फिल्म के निर्देशक अली अब्बास जफर हैं जिन्होंने हिंदी सिनेमा को ‘टाइगर जिंदा है’, ‘सुल्तान’ और ‘भारत’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। वह ‘जोगी’ और ‘ब्लडी डैडी’ जैसी चर्चित ओटीटी फिल्म भी बना चुके हैं। फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ अपने एलान के दिनों से ही अपने बजट और फिल्म के मुख्य हीरो अक्षय कुमार की फीस को लेकर चर्चा में रही फिल्म है। फिल्म के रिलीज होने के बाद ही इससे जुड़े लोगों ने फिल्म में काम करने के एवज में मेहनताना न मिलने की शिकायत अपनी अपनी यूनियनों में दर्ज करानी शुरू की।