फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Netflix India: ‘महाराज’ की ग्लोबल रैंकिंग का खुला असली राज, नेटफ्लिक्स ने लिया इन मुस्लिम बहुल देशों का सहारा

विज्ञापन
1 of 6
महाराज - फोटो : अमर उजाला
निर्माता, निर्देशक और अभिनेता आमिर खान के बड़े बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘महाराज’ को एक बेहद दमदार सामाजिक फिल्म माना जा रहा है। फिल्म की तारीफ भी खूब हो रही है। लेकिन, जुनैद खान का नाम दुनिया भर में पहुंचाने के लिए इसे ओटीटी पर प्रसारित होने वाली कंपनी नेटफ्लिक्स को भारत के दो पड़ोसी देशों की खास मदद मिली है। सूत्र बताते हैं कि फिल्म ‘महाराज’ को ग्लोबल रैंकिंग में लाने के लिए नेटफ्लिक्स की मार्केटिंग टीम ने इसे पाकिस्तान और बांग्लादेश के सोशल मीडिया पर खूब प्रचारित किया है और इसी के चलते इन दोनों देशों से इसे व्यूज भी खूब मिल रहे हैं। कुल 14 ऐसे देश हैं जहां ये फिल्म सबसे ज्यादा देखी जा रही है, और ये सब बड़ी मुस्लिम आबादी वाले देश हैं।
Maharaj Movie Review: ये बात फिर से समझाने का शुक्रिया, जुनैद!, कि वैष्णव जन तो तेने कहिए जे पीड़ पराई जाणे रे
 
विज्ञापन

2 of 6
महाराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
नेटफ्लिक्स ने बुधवार की शाम एक बयान जारी कर इस बात पर खुशी जताई की उसकी और यशराज फिल्म्स एंटरटेनमेंट की साझा कोशिश ‘महाराज’ ने ग्लोबल गैर अंग्रेजी टॉप 10 लिस्ट में 22 देशों में जगह बनाई है। फिल्म ‘महाराज’ को अब तक 53 लाख लोगों द्वारा देखे जाने की बात भी नेटफ्लिक्स ने इसी बयान में जाहिर की है। जुनैद खान, जयदीप अहलावत, शालिनी पांडे और शरवरी वाघ अभिनीत फिल्म ‘महाराज’ गुजरात हाईकोर्ट द्वारा लगाई गई रोक हटने के बाद 21 जून को रिलीज हुई, पहले ये फिल्म 14 जून को रिलीज होने वाली थी।
Junaid Khan: हां, मुझे हरदोई में पुश्तैनी जमीन की मिट्टी चूमने जाना है, ‘महाराज’ की सफलता से गदगद जुनैद खान
विज्ञापन

3 of 6
महाराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘महाराज’ को भारतीय मीडिया में मिली जुली प्रतिक्रिया हासिल हुई है। इसकी पहुंच बढ़ाने के लिए नेटफ्लिक्स की मार्केटिंग टीम ने कुछ अन्य हथकंडे भी अपनाए हैं। नेटफ्लिक्स की तकनीकी टीम के सूत्र बताते हैं कि फिल्म ‘महाराज’ को ग्लोबल रैंकिंग में टॉप 10 पर लाने के लिए जिन देशों की मदद ली गई, उनमें मुस्लिमों की संख्या काफी ज्यादा है। ये फिल्म इस समय भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और मालदीव में नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है और सूत्र बताते हैं कि इसके लिए नेटफ्लिक्स ने इन देशों में मार्केटिंग के नाम पर मोटी रकम खर्च की है।

4 of 6
महाराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
उल्लेखनीय है कि जिन 22 देशों में फिल्म ‘महाराज’ के नेटफ्लिक्स की टॉप 10 लिस्ट में शामिल होने के बात कही जा रही है, उनमें से 14 देशों में मुस्लिम आबादी काफी ज्यादा है। बहरीन, कुवैत, मलयेशिया, ओमान, कतर, सऊदी अरब, श्रीलंका, थाइलैंड, सिंगापुर और संयुक्त अरब अमीरात में ये फिल्म खूब देखी जा रही है। भारत के अलावा पाकिस्तान, बांग्लादेश और मालदीव में तो ये फिल्म लगातार नंबर वन पर बनी हुई है।
विज्ञापन

5 of 6
महाराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म ‘महाराज’ आजादी की पहली लड़ाई से पहले की कहानी है जिसमें तब के बंबई प्रांत में एक वैष्णव संत द्वारा महिलाओं के शारीरिक शोषण के खिलाफ एक गुजराती पत्रकार करसन दास ने आवाज उठाई थी। ‘चरण सेवा’ के नाम पर कुंवारी बालिकाओं और विवाहिताओं के साथ संभोग करने वाले इस संत ने इस पत्रकार को इसके बाद अदालत में मानहानि के मामले में घसीट लिया था। इस मामले में चली लंबी सुनवाई के बाद न सिर्फ करसन दास ये मुकदमा जीते बल्कि अंग्रेज जज की अदालत ने उन्हें इसका मुआवजा भी दिलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
महाराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आमिर खान के बेटे जुनैद को चर्चा में लाने के लिए बताते हैं कि ये पूरी रणनीति बहुत सोच समझकर बनाई गई थी, हालांकि कहा यही जा रहा है कि फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ के ऑडिशन वीडियो देखकर ही निर्माता आदित्य चोपड़ा और निर्देशक सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने फिल्म ‘महाराज’ का ये किरदार जुनैद खान को ऑफर किया। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने के लिए ही बनाया गया था लेकिन पूरी फिल्म देखने के बाद आमिर खान इस बात को लेकर आशंकित हो गए थे कि इतनी विस्फोटक फिल्म के चलते कहीं बवाल न हो जाए और उनके बेटे का करियर शुरू होने से पहले ही बंद न हो जाए। इसी के बाद ये फिल्म सीधे ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें