फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan: नेटफ्लिक्स ने शो से हटाया सलमान का ये रोचक किस्सा, कपिल ने यूट्यूब पर जारी कर दिया वीडियो

Mon, 01 Apr 2024 04:58 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम

अक्सर फिल्म स्टार्स अंबानी की शादियों में खाना परोसते दिखाई देते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर की शादी में किस सितारे को बार अटेंडर बनाया गया था। पिछले दिनों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में नीतू कपूर बतौर गेस्ट नजर आईं। शो के प्रसारित हो जाने के बाद अब 'किस्से कपूर के' 'बचा हुआ कंटेंट' को शो के मेकर्स ने यूट्यूब पर रिलीज किया है। जहां नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर की शादी से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे करती दिखाई दीं। 
विज्ञापन

2 of 6
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में मशहूर अभिनेत्री नीतू कपूर अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर और बेटे रणबीर कपूर के साथ हिस्सा लेने पहुंची थीं। शो के दौरान उन्होंने बताया कि रिद्धिमा सलमान खान की बहुत बड़ी फैन हैं। रिद्धिमा के कमरे में सलमान खान की एक पोस्टर भी लगी हुई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम
शो के होस्ट कपिल शर्मा ने जब रिद्धिमा से पूछा कि क्या सच में उनकी शादी में सलमान खान शामिल हुए थे। इस सवाल के जवाब में रीद्धिमा ने हां में दिया। 
 

4 of 6
द ग्रेट इंडियन कपिल शो - फोटो : इंस्टाग्राम
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' नीतू कपूर रिद्धिमा की शादी से जुड़ी यादों को साझा करते हुए कहती हैं, 'सलमान खान ने कहा था कि रिद्धिमा की शादी में उन्हें बारटेंडर बनना है। मैंने कहा ठीक है।'
विज्ञापन

5 of 6
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

नीतू कपूर अपनी बात जारी रखते हुए कहती हैं, 'थोड़ी ही देर में एक वेटर हमारे पास आया और कहा कि ड्रिंक्स खत्म हो गए हैं। ऋषि जी मेरी तरफ देखते हुए बोले ड्रिंक्स ऐसे कैसे खत्म हो सकता है। मैंने तो जितना चाहिए था उससे काफी ज्यादा मंगवाया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रिद्धिमा कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
नीतू कपूर और ऋषि कपूर की लाड़ली रिद्धिमा कपूर साल 2006 में बिजनेसमैन भरत साहनी के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। नीतू बताती हैं, 'हमने देखा सलमान बारटेंडर बने थे इसलिए लोग ड्रिंक्स को फेंक कर बार-बार उनसे रिफिल करवाने आ रहे थे। ऋषि जी सलमान के पास गए और उनसे बोले कि तुम निकलो यहां से नहीं तो पूरा खजाना खाली हो जाएगा।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें