फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों में छोटे किरदार निभाने से लेकर मेन रोल निभाने तक, नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस तरह बॉलीवुड में की तरक्की

Mon, 28 Apr 2025 10:47 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Nawazuddin Siddiqui Bollywood Career: नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहले फिल्मों में छोटे रोल निभाते थे। इसके बाद उन्हें विलेन के रोल मिले। अब उन्हें फिल्मों में अहम रोल मिलने लगे हैं। आइए नवाजुद्दीन के फिल्मी करियर पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
नवाजुद्दीन सिद्दीकी इन दिनों अपनी फिल्म 'कोस्टाओ' को लेकर चर्चा में हैं। उनकी ये फिल्म 1 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक कस्टम अधिकारी की भूमिका में हैं। यह फिल्म कस्टम अधिकारी 'कॉस्टाओ फर्नांडीस' पर आधारित है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी अब फिल्मों में अहम किरदार निभा रहे हैं लेकिन एक वक्त था जब वह फिल्मों में बहुत छोटे रोल निभाते थे। आइए डालते हैं उनके फिल्मी सफर पर एक नजर।
विज्ञापन

2 of 7
सरफरोश - फोटो : सोशल मीडिया
सरफरोश
आमिर खान की फिल्म 'सरफरोश' साल 1999 में रिलीज हुई थी। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने इस फिल्म से ही बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में वह एक अपराधी बने थे। फिल्म में उनका रोल दो से तीन मिनट का ही था। इतनी ही देर में उन्होंने अपना प्रभाव डाल दिया था। वह लोगों की नजर में आ गए।
Nawazuddin Siddiqui: शाहरुख, सलमान और आमिर के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने निभाया दमदार किरदार, खूब जमी जोड़ी
विज्ञापन

3 of 7
मुन्ना भाई एमबीबीएस - फोटो : सोशल मीडिया
मुन्नाभाई एमबीबीएस
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' में एक जेबकतरे की भूमिका निभाई थी। इस छोटी सी भूमिका से नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी यह फिल्म काफी कामयाब रही थी। लोग उनकी अदाकारी के कायल हो गए थे।

4 of 7
न्यूयॉर्क - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूयॉर्क
फिल्म 'न्यूयॉर्क' साल 2009 में रिलीज हुई थी। फिल्म में 9/11 के बाद अमेरिका में पैदा हुई स्थिति के बारे में दिखाया गया है। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक ऐसे व्यक्ति की भूमिका निभाई थी जिसे पहले गिरफ्तार किया जाता है, उसे प्रताड़ित किया जाता है और फिर छोड़ दिया जाता है। फिल्म के निर्देशक कबीर खान ने फिल्म में नवाजुद्दीन की भूमिका की तारीफ की थी।
Shubman Gill: सारा और अवनीत के साथ रिश्ते की अफवाह पर शुभमन गिल का बड़ा बयान, कहा- तीन साल से हूं सिंगल
विज्ञापन

5 of 7
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
किक
साल 2014 में सलमान खान की फिल्म 'किक' रिलीज हुई। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक विलेन की भूमिका निभाई। इस वक्त तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने बॉलवुड में अपनी पकड़ इतनी मजबूत कर ली थी कि वह सलमान खान जैसे बड़े अभिनेता के अपोजिट आने लगे थे। किक फिल्म में नवाजुद्दीन खूब जमे थे। किक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट रही थी।
विज्ञापन

6 of 7
रईस - फोटो : सोशल मीडिया
रईस
रईस फिल्म साल '2017' में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में थे। फिल्म में दिखाया गया है कि शाहरुख खान गुजरात में गैरकानूनी शराब का कारोबार करते हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फिल्म में एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका निभाई थी। फिल्म में शाहरुख के किरदार के साथ नवाजुद्दीन के किरदार की भी खूब तारीफ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया
ठाकरे
साल 2019 आते-आते नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड का चमकता हुआ सितारा बन गए। साल 2019 में 'ठाकरे' फिल्म आई। इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अहम भूमिका निभाई। चूंकि बाल ठाकरे एक हिंदूवादी नेता थे लेकिन उनकी भूमिका एक मुस्लिम अभिनेता ने निभाई। इस पर नवाजुद्दीन का विरोध भी हुआ लेकिन फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के अभिनय की काफी तारीफ हुई।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें