शाहिद कपूर के सौतेले भाई ईशान खट्टर ने आठ साल पहले बॉलीवुड में डेब्यू किया। इतने छोटे से करियर में इस एक्टर ने बॉलीवुड फिल्म, अमेरिकन सीरीज से लेकर हिंदी वेब सीरीज की दुनिया में अलग-अलग तरह का काम कर लिया है। जानिए, ईशान खट्टर ने किन वेब सीरीज और फिल्मों में अभिनय किया है।
विज्ञापन
1 of 7
वेब सीरीज 'रॉयल्स' में ईशान खट्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम@ishaankhatter
जल्द ही ईशान खट्टर हिंदी वेब सीरीज ‘रॉयल्स’ में नजर आएंगे। इस सीरीज में यह एक्टर भूमि पेडनेकर के साथ रोमांस करता नजर आएगा। सीरीज में जीनत अमान, साक्षी तंवर जैसी मंझी हुई अदाकारा भी हैं। इस सीरीज के अलावा ईशान कुछ और वेब सीरीज और हिंदी फिल्मों का हिस्सा भी बने हैं। जानिए, ईशान खट्टर की उन वेब सीरीज, फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन
2 of 7
ईशान खट्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम@ishaankhatter
वेब सीरीज ए सूटेबल ब्वॉय
मीरा नायर निर्देशित वेब सीरीज ‘सूटेबल ब्वॉय’ में ईशान खट्टर ने मान नाम का किरदार निभाया था। इस ब्रिटिश सीरीज में तब्बू, रासिका दुग्गल और राम कपूर जैसे कलाकार भी नजर आए। सीरीज में ईशान अपने किरदार के जरिए दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ने में कामयाब रहे।
वेब सीरीज परफेक्ट कपल
अमेरिकन सीरीज ‘परफेक्ट कपल’ में ईशान का रोल ज्यादा बड़ा नहीं था, फिर भी वह दर्शकों को याद रह जाते हैं। इस मर्डर मिस्ट्री सीरीज को सुजैन बियर ने निर्देशित किया था। निकोल किडमैन जैसे हॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस के साथ ईशान को एक्टिंग करने का मौका सीरीज ‘परफेक्ट कपल’ में मिला। ईशान सीरीज में एक शूटर के रोल में थे।
4 of 7
फिल्म 'धड़क' में ईशान और जान्हवी
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
फिल्म ‘धड़क’
साल 2018 में हिंदी फिल्म ‘धड़क’ से ईशान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस रोमांटिक फिल्म में जान्हवी कपूर, ईशान की हीरोइन थी। यह मराठी फिल्म ‘सैराट’ का रीमेक थी। शंशाक खेतान निर्देशित इस फिल्म में ईशान और जान्हवी ने दो प्रेमियों के रोल किए, जिनके प्यार की राह में समाज बाधा बनकर खड़ा हो जाता है।
विज्ञापन
5 of 7
फिल्म 'फोन भूत' में ईशान खट्टर
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म ‘फोन भूत’
साल 2022 में कैटरीना कैफ के साथ फिल्म ‘फोन भूत’ में ईशान नजर आए। इस सुपरनेचुरल कॉमेडी फिल्म को गुरमीत सिंह ने निर्देशित किया था। फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी, जैकी श्रॉफ भी नजर आए। फिल्म में ईशान, कैटरीना और सिद्धांत ने भूत पकड़ने वाले लोगों के किरदार निभाए थे।
विज्ञापन
6 of 7
फिल्म 'पिप्पा' में ईशान और मृणाल ठाकुर
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
फिल्म ‘पिप्पा’
फिल्म ‘पिप्पा(2023)’ में ईशान खट्टर ने कैप्टन बलराम सिंह मेहता का रोल किया। इस फिल्म की कहानी 1971 में इंडिया-पाकिस्तान के बीच हुई जंग पर है। फिल्म को राजा कृष्णन मेनन ने निर्देशित किया था। फिल्म में मृणाल ठाकुर भी नजर आईं।
शाहिद कपूर और ईशान खट्टर मां नीलिमा के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम@ishaankhatter
सौतेले भाई शाहिद कपूर के साथ अभिनय किया
ईशान खट्टर शाहिद कपूर के सौतेले भाई हैं। ईशान की मां नीलिमा आजमी और पिता राजेश खट्टर हैं। वहीं शाहिद के पिता पंकज कपूर और मां नीलिमा आजमी हैं। नीलिमा ने पंकज कपूर से तलाक के बाद राजेश खट्टर से शादी की थी। ईशान और शाहिद कपूर में बहुत ही गहरी बॉन्डिंग है। ईशान ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट भाई शाहिद कपूर की फिल्म ‘वाह, लाइफ हो तो ऐसी(2005)’ की थी। इस फिल्म को महेश मांजेकर ने निर्देशित किया था। फिल्म में संजय दत्त, अमृता राव और अरशद वारसी जैसे एक्टर्स भी नजर आए।