मीना कुमारी किसी पहचान की मोहताज नही हैं। बॉलीवुड में ट्रेजेडी क्वीन कही जाने वाली मीना अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती थीं। इसी तरह वह अपनी दोस्ती के लिए भी खासी मशहूर थीं। दरअसल, मीना कुमारी की दोस्ती उस वक्त की हीरोइन नरगिस दत्त से थी। अब दोनों ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनसे जुड़ा एक किस्सा अब भी लोगों को चौंका देता है। बता दें कि मीना कुमारी के निधन पर नरगिस दत्त ने उन्हें मौत की मुबारकबाद दी थी। इसके पीछे काफी बड़ी वजह थी, जिसे पढ़कर आपके होश उड़ जाएंगे।