फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sana Makbul-Naezy: सना मकबूल के साथ अपने रिश्ते पर नैजी ने तोड़ी चुप्पी, शादी की खबरों पर दी यह प्रतिक्रिया

Sun, 11 Aug 2024 12:30 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रैपर नैजी-सना मकबूल - फोटो : इंस्टाग्राम: @naezythebaa
अभिनेत्री सना मकबूल 'बिग बॉस ओटीटी 3' का हिस्सा रहीं और उन्होंने विजेता का खिताब भी अपने नाम किया। 'बिग बॉस ओटीटी 3' जीतने के बाद से ही सना लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो में उनका करीबी रिश्ता रैपर नैजी के साथ देखने को मिला। शो में उनके बीच की बॉन्डिंग देखने लायक थी। उन्होंने इस दौरान एक दूसरे को पूरा समर्थन दिया। दिलचस्प बात यह रही कि इन दोनों दोस्तों के बीच ही 'बिग बॉस ओटीटी 3' का फाइनल मुकाबले भी हुआ। हालांकि, नैजी को हराकर सना ने टॉफी जीत ली, बावजूद इसके शो के बाहर भी नैजी के साथ सना की दोस्ती पूरी तरह से बरकरार है। शो के दौरान कई बार ये अटकलें लगाई गईं कि नैजी सना को पसंद करते हैं। वहीं अब नैजी ने सना के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

2 of 5
सना मकबूल - फोटो : इंस्टाग्राम- @divasan
दरअसल, सना मकबूल की शादी को लेकर खूब चर्चा हो रही है। अभिनेत्री ने हाल ही में अपनी शादी पर चुप्पी तोड़ी और कहा कि जब वे शादी करेंगी तो शानदार पार्टी देंगी। इससे पहले सना का नाम उनके कथित बॉयफ्रेंड श्रीकांत के साथ जुड़ रहा था, लेकिन उन्होंने अपना रिश्ता साफ करते हुए बताया कि वे रिलेशनशिप में नहीं हैं, बल्कि वे दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। इसी दौरान उन्होंने अपनी शादी की योजना भी साझा की। उन्होंने कहा की शादी की खबरें चल रही हैं, लेकिन यह कैसे फैली उन्हें पता नहीं।
विज्ञापन

3 of 5
नैजी - फोटो : इंस्टाग्राम @naezythebaa
वहीं दूसरी ओर नैजी और सना का नाम भी सोशल मीडिया पर जोड़ा जा रहा है, जिस पर नैजी ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि वे सना की शादी में शामिल होने के लिए तैयार हैं। सना के लिए अपनी भावनाओं को स्पष्ट करते हुए नैजी ने कहा कि मैं सना की शादी में क्यों नहीं जाऊंगा, मैं जरूर जाऊंगा, क्योंकि वह मेरी दोस्त की शादी है। मैं हमेशा अपने करीबी दोस्तों की शादियों में शामिल होता रहा हूं, इसलिए सना मकबूल की शादी में शामिल होना मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं है।

4 of 5
रैपर नैजी - फोटो : इंस्टाग्राम @naezythebaa
सना के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए नैजी ने कहा कि हाल ही में 'अनलकी' वाली टिप्पणी जानबूझकर की गई थी और मजाक में कही गई थी। उन्होंने कहा कि मेरे मन में सना के लिए कोई और इरादा नहीं है और सना के इरादे भी नेक हैं। हम अच्छे दोस्त हैं और हमेशा अपनी यह दोस्ती बनाए रखेंगे। इससे पहले नैजी ने सना की शादी की खबर सुनकर कहा था कि वे सना के लिए खुश हैं और थोड़े बदकिस्मत भी हैं। उन्होंने सना को जीवन भर के लिए अपना सच्चा दोस्त बताया और कहा कि उनके बॉयफ्रेंड की मौजूदगी से उनकी दोस्ती पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सना मकबूल - फोटो : इंस्टाग्राम @divasana
इससे पहले सना के 'बिग बॉस ओटीटी 3' की ट्रॉफी जीतने के बाद उनके कथित बॉयफ्रेंड श्रीकांत बुरेड्डी ने पुष्टि की थी कि उनकी शादी तय है, भले ही यह जल्दी नहीं होगी, लेकिन भविष्य में उनकी शादी होगी। वहीं, जब इस बारे में सना से पूछा गया तो उन्होंने केवल इतना कहा कि श्रीकांत उनके बहुत करीब हैं और उन पर वे पूरा भरोसा करती हैं, लेकिन उन्होंने शादी की खबरों को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि जब भी शादी करेंगी तो ऐसी दावत रखेंगी कि सब देखते रह जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें