Naagin 7 Lead Actress: एकता कपूर के शो 'नागिन 7' का पिछले काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि इस सीजन में कौन होगी नागिन। हालांकि टीवी की कुछ एक्ट्रेसेस को फैंस नागिन के अवतार में देखना चाहते हैं।
एकता कपूर का मशहूर शो ‘नागिन 7’ दर्शकों के बीच पहले से ही चर्चा का विषय बना हुआ है। हाल ही में इसका प्रोमो जारी किया गया, लेकिन मेकर्स ने फिर से नागिन का चेहरा दर्शकों से छिपा कर ही रखा। अब दर्शकों में यह सवाल है कि आखिर इस बार नागिन का किरदार कौन निभाने वाली हैं। सोशल मीडिया पर कई टीवी अभिनेत्रियों के नाम चर्चा में हैं, जिन्हें दर्शक नागिन के लुक में देखना चाहते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
प्रियंका चाहर चौधरी
- फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachaharchoudhary
प्रियंका चाहर चौधरी
‘बिग बॉस 16’ के बाद से प्रियंका चाहर चौधरी टीवी की सबसे चर्चित चेहरों में शामिल हो गई हैं। उनकी लोकप्रियता और फैन बेस काफी मजबूत है। फैंस का मानना है कि उनकी पर्सनैलिटी नागिन जैसे दमदार और रहस्यमयी किरदार के लिए एकदम फिट बैठती है। हालांकि प्रियंका खुद कई बार साफ कर चुकी हैं कि वो नागिन नहीं कर रही हैं।
विज्ञापन
3 of 6
चाहत पांडे
- फोटो : इंस्टाग्राम
चाहत पांडे
चाहत पांडे ने अपने शोज में हमेशा ही सशक्त अभिनय से पहचान बनाई है। उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और एक्सप्रेशंस दर्शकों को काफी प्रभावित करते हैं। यही कारण है कि उनका नाम भी नागिन के लिए चर्चाओं में शामिल हो गया है। बिग बॉस 18 के बाद से ही फैंस लगातार नागिन के लिए चाहल का नाम ले रहे हैं।
जेनिफर विंगेट
जेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। ‘बेहद’ और ‘बेपनाह’ जैसी सीरियल्स से उन्होंने दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी है। उनकी अदाकारी में रहस्यमयी आकर्षण देखने को मिलता है, जो नागिन जैसी भूमिका के लिए बिल्कुल सही माना जा रहा है।
क्रिस्टल डिसूजा
क्रिस्टल डिसूजा ने कई शोज में ग्लैमरस और दमदार किरदार निभाए हैं। उनका फैशन सेंस और ऑन-स्क्रीन अपील उन्हें बाकी अभिनेत्रियों से अलग बनाता है। अगर वो नागिन बनती हैं तो शो को एक नया ग्लैम टच मिल सकता है। क्रिस्टल के फैंस उन्हें शो में पिछले काफी समय से देखना चाहते हैं।
ईशा मालवीय
शो ‘उडारियां’ और ‘बिग बॉस 17’ में अपनी पहचान बनाने वाली ईशा मालवीय भी इस रेस में पीछे नहीं हैं। उनकी मासूमियत और साथ ही स्क्रीन पर गहराई से निभाया गया किरदार, उन्हें नागिन जैसे रोल के लिए दिलचस्प विकल्प बनाता है। कुल मिलाकर ‘नागिन 7’ का चेहरा अभी तक रहस्य ही बना हुआ है। लेकिन इन नामों को लेकर जो चर्चाएं हो रही हैं, उनसे साफ है कि इस बार भी शो दर्शकों को चौंकाने और मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह तैयार है।