फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya Narayan: 'पापा कहते हैं बदनाम करेगा, बेटा हमारा ऐसा कांड करेगा', मुनव्वर ने आदित्य नारायण पर कसा तंज

Wed, 14 Feb 2024 11:28 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मुनव्वर फारुकी और आदित्या नारायण - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड के मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। आदित्य बॉलीवुड में बतौर गायक अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हुए हैं। पिछले दिनों वे एक समारोह में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे थे। जहां उनके शो के दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसकी वजह से अब उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। इसी क्रम में मुनव्वर फारुकी ने भी गायक को जमकर लताड़ लगाई है।
विज्ञापन

2 of 5
आदित्य नारायण - फोटो : Instagram @adityanarayanofficial
हाल ही में, आदित्य नारायण के इवेंट मैनेजर ने उनका बचाव करते हुए कहा कि वह शख्स कॉलेज का भी नहीं था और आदित्य ने उसके साथ कई सेल्फी भी ली थी, लेकिन वह फिर भी बीच-बीच में सिंगर को परेशान कर रहा था। उन्होंने यह भी कहा कि दर्शन रावल ने भी ऐसी घटनाओं के कारण कॉलेजों में शो करना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

3 of 5
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, मुनव्वर फारुकी ने अब आदित्य को उनके व्यवहार के लिए आड़े हाथों लिया है। मुनव्वर अपनी रोस्टिंग के लिए जाने जाते हैं और इस बार उनके निशाने पर आदित्य नारायण आ गए हैं। ऐसा लगता है कि बिग बॉस 17 के विनर को सिंगर का व्यवहार पसंद नहीं आया है। उन्होंने एक्स पर जाकर आदित्य नारायण के पिता उदित नारायण के गाने 'पापा कहते हैं' के बोल लिखे।
 

4 of 5
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया
मुनव्वर के इस पोस्ट को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। एक यूजर ने लिखा, 'भाई आप रोस्टिंग किंग हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'पापा का नाम खूब रोशन हो गया है। बस पापा ही नजर नहीं आ रहे हैं।'  एक और यूजर ने लिखा, 'आदित्य का व्यवहार ठीक नहीं था। उदित जी ने हमेशा अपने फैंस का काफी सम्मान किया है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मुनव्वर ने 28 जनवरी को सलमान खान द्वारा होस्ट किया गया शो बिग बॉस 17 जीता था। अभिषेक कुमार शो के पहले रनर-अप रहे। वहीं, मन्नारा चोपड़ा शो की सेकेंड रनरअप रहीं। अंकिता लोखंडे और अरुण माशेट्टी ने चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया था।

Shilpa Shetty: राम मंदिर बनवाने के लिए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने जताया पीएम मोदी का आभार, की जमकर तारीफ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें