लोकप्रिय सुपरहीरो शो 'शक्तिमान' टेलीविजन पर लंबे समय तक देखा गया और दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। 'शक्तिमान' का किरदार दिग्गज अभिनेता मुकेश खन्ना ने निभाया था। इस किरदार की लोकप्रियता को देखते हुए इसे बड़े पर्दे पर लाने की योजना बनी और फिल्म की घोषणा के बाद से ही यह चर्चा में बनी हुई है। इसी बीच खबर आई कि फिल्म में 'शक्तिमान' का किरदार रणवीर सिंह निभाएंगे, लेकिन अब मुकेश खन्ना रणवीर को इस किरदार में कास्ट करने को लेकर भड़क गए है, उन्होंने अपना गुस्सा जाहिर किया है, जिसके बाद उनके बयान ने एक नया विवाद खड़ा कर दिया है।