रामायण
- फोटो : सोशल मीडिया
रामायण के निर्माताओं ने फिल्म के सेट से तस्वीरें लीक न हों, इसके लिए सेट को चारों तरफ से कवर किया हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह योजना निर्माता नमित मल्होत्रा द्वारा बनाई गई है। वह नहीं चाहते थे कि आधिकारिक घोषणा से पहले फिल्म की कोई भी झलक सामने आए। इसमें सेट पर नो-फोन पॉलिसी का विकल्प भी शामिल है। फिल्म की कोई झलक लीक होने से बचाने के लिए निगरानी कड़ी कर दी गई है