पिछले साल दिसंबर महीने में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्म ‘मुफासा’ और अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा 2’ अभी भी बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है। ‘पुष्पा 2’ रिलीज के 41वें दिन भी करोड़ के आंकड़े में कारोबार कर रही है। ‘मुफासा’ की कमाई पर नजर दौड़ाई जाए तो यह लाखों में सिमटती नजर आ रही है। हालांकि, दोनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत शानदार प्रदर्शन किया है। ‘मुफासा’ का प्रदर्शन और भी सराहनीय हो जाता है, क्योंकि उसने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई तब की जब ‘पुष्पा 2’ भारतीय सिनेमाघरों में कहर बरप रहा था। आइए जानते हैं दोनों फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया?