फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KNPH: ‘कहो ना प्यार है’ में ऋतिक की एक छलांग पड़ी बहुत महंगी, गंवाई पीठ; जानें क्लाइमैक्स सीन में क्या हुआ?

Tue, 14 Jan 2025 08:39 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kaho Na Pyar Hai: अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अपनी और ऋतिक रोशन की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग के दौरान अभिनेता के बुरी तरह घायल हो जाने का किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि किस तरह से फिल्म छह महीने के लिए टल गई थी। 
 
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'कहो ना प्यार है' के एक सीन में ऋतिक-अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऋतिक रोशन और अमीषा पटेल की फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ हाल ही में अपनी 25वीं सालगिरह पर सिनेमाघरों में दोबारा से रिलीज की गई। यह वही फिल्म है, जिसने ऋतिक और अमीषा को रातों-रात मशहूर कर दिया था। फिल्म में ऋतिक के डांस मूव्स और उनके एक्शन सीन को काफी सराहना मिली। आज भी यह फिल्म फैंस की पसंदीदा लिस्ट में शामिल है। हाल ही में अभिनेत्री अमीषा पटेल ने फिल्म के क्लाइमेक्स की शूटिंग के दौरान ऋतिक को लगी गंभीर चोट के बारे में जिक्र किया, जिसकी वजह से फिल्म महीनों के लिए रुक गई थी। आइए जानते हैं, उस दौरान क्या हुआ था?
विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'कहो ना प्यार है' के एक सीन में ऋतिक-अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्लाइमैक्स फिल्माते समय टूटी ऋतिक की पीठ
अभिनेत्री अमीषा पटेल ने जूम के साथ बातचीत में फिल्म के क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग को याद किया। अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म को दो साल में बनाया गया था, क्योंकि इसके क्लाइमेक्स के एक जरूरी  एक्शन मूव्स में से एक करते समय ऋतिक की पीठ टूट गई थी।
विज्ञापन

3 of 5
फिल्म 'कहो ना प्यार है' के एक सीन में ऋतिक-अमीषा पटेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सुबह तीन बजे ले गए अस्पताल
अभिनेत्री ने कहा, "जब हम क्लाइमेक्स की शूटिंग कर रहे थे, यह एक इंटेंस एक्शन था। ऋतिक को छलांग लगानी थी और जब वह कूदे तो हमारा कलेजा मुंह को आ गया, क्योंकि वह गिर गए और उनकी पीठ टूट गई थी। हम उन्हें   सुबह तीन बजे अस्पताल ले गए।

4 of 5
फिल्म 'कहो ना प्यार है' के गाने में ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
छह महीने टल गई शूटिंग
अभिनेत्री अमीषा पटेल ने दावा किया कि ऋतिक रोशन की चोट के कारण फिल्म छह महीने तक टल गई, क्योंकि अभिनेता को अपनी पीठ के इलाज के लिए रिहैब सेंटर जाना पड़ा। उन्होंने कहा, "कहो ना प्यार है छह महीने तक टल गई, क्योंकि ऋतिक को आराम की जरूरत थी और उन्हें रिहैब जाना था।”
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'कहो ना प्यार है' का पोस्टर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दोबारा लगाया गया सेट
अमीषा ने आगे कहा, “राकेश अंकल ने फिर से सेट लगा दिया। बेशक, इसमें बहुत पैसा खर्च हुआ और फाइनेंशियल लॉस भी हुआ।"  कहो ना प्यार है का निर्देशन ऋतिक के पिता राकेश रोशन ने किया था। अमीषा को आखिरी समय में फिल्म में लिया गया था, क्योंकि करीना कपूर ऋतिक के साथ फिल्म में डेब्यू करने वाली थीं। कुछ दिनों की शूटिंग के बाद वह फिल्म से बाहर हो गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें