फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mufasa Box Office Collection Day 20: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ रही मुफासा, 20वें दिन की इतनी कमाई

Wed, 08 Jan 2025 09:06 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'मुफासा: द लायन किंग' ने  भारत में पहले दो हफ्तों में 106 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे हफ्ते में मुफासा ने सोमवार तक 8.85 करोड़ रुपये कमाए। 19वें दिन बैरी जेनकिंस के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये कमाए।
विज्ञापन
1 of 5
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वॉल्ट डिज्नी पिक्चर्स की निर्मित 'मुफासा: द लायन किंग' तीन हफ्तों से अधिक समय से सिनेमाघरों में चल रही है। बैरी जेनकिंस की निर्देशित एनिमेटेड म्यूजिकल ड्रामा 2024 की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म बन गई है। 'मुफासा' अब भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हो गई है। इस फिल्म ने सफलता पाने के लिए हर बाधा को पार कर लिया है। हालांकि, इसके कलेक्शन में कमी आई है। आइए जानते हैं कि 20वें दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है।
विज्ञापन

2 of 5
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म की कमाई में आई गिरावट
'मुफासा: द लायन किंग' ने  भारत में पहले दो हफ्तों में 106 करोड़ रुपये कमाए थे। तीसरे हफ्ते में मुफासा ने सोमवार तक 8.85 करोड़ रुपये कमाए। 19वें दिन बैरी जेनकिंस के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने 1.25 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, बात करें 20वें दिन की तो फिल्म ने 86 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अब तक कुल 126.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
विज्ञापन

3 of 5
मुफासा: द लॉयन किंग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
वीकेंड पर कमाल दिखा पाएगी फिल्म?
सोमवार को डिज्नी फिल्म की कमाई में भारी गिरावट के बाद 'मुफासा' मंगलवार को भी अपनी संख्या को बनाए रखने में सफल रही। वहीं, बुधवार को भी फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई है। अब देखना है कि फिल्म वीकेंड पर कमाल दिखा पाने में सफल रहती है या नहीं। फिलहाल, रयान रेनॉल्ड्स और ह्यू जैकमैन स्टारर 'डेडपूल एंड वूल्वरिन' भारत में 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हॉलीवुड फिल्म है।

4 of 5
मुफासा- द लायन किंग - फोटो : यूट्यूब
शाहरुख-महेश बाबू ने दिखाया कमाल
निर्देशक बैरी जेनकिंस ने हिंदी और तेलुगु वर्जन के लिए भारतीय सुपरस्टार  शाहरुख खान और महेश बाबू के साथ मिलकर काम किया है, जिसने भारत में इसकी सफलता में बहुत बड़ी भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुफासा: द लॉयन किंग - फोटो : सोशल मीडिया
'बेबी जॉन' को बुरी तरह कुचला
मुफासा ने वरुण धवन की बेबी जॉन को भी बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से कुचल कर रख दिया है। बेबी जॉन ने 17 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। वरुण की फिल्म ने 15 दिन में कुल 39.19 करोड़ रुपये की कमाई की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें