फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mufasa Collection Day 16: मुफासा को मिला वीकेंड का लाभ, फिल्म ने पकड़ी फिर से रफ्तार; जानें किया कितना कलेक्शन

Sat, 04 Jan 2025 08:35 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Mufasa Collection Day 16: ‘मुफासा: द लॉयन किंग’ ने बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म की कमाई में वीकेंड पर उछाल आया है। आइए जानते हैं इसके कलेक्शन के बारे में…

 
विज्ञापन
1 of 5
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'मुफासा: द लॉयन किंग’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है। फिल्म विश्व स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर रही है। भारत में ‘मुफासा’ को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है। जिसका सबूत इसका कलेक्शन है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा कब का पार कर लिया है। अब यह 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने की ओर धीरे-धीरे बढ़ रही है। वीकेंड पर एक बार फिर इसकी कमाई में बढ़त हुई है। शनिवार को फिल्म ने फिर अच्छा प्रदर्शन किया है। आइए जानते हैं इसके 16वें दिन का कलेक्शन…
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
16वें दिन का कलेक्शन
‘मुफासा’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 15 दिन से ज्यादा हो गए। बावजूद इसके फिल्म काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म को छुट्टियों का भी खूब फायदा मिला। डेली कलेक्शन की बात की जाए तो सिर्फ पुष्पा ही इससे आगे है। ‘मुफासा’ ने वरुण धवन की ‘बेबी जॉन’ से कहीं ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। फिल्म ने 16वें दिन अब तक 3.68 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

यह खबर भी पढ़ें:  Daaku Maharaaj: इस दिन जारी होगा 'डाकू महाराज' का ट्रेलर, नए पोस्टर में दमदार अंदाज में दिखे नंदमुरी-बॉबी देओल 

 
विज्ञापन

3 of 5
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
हिंदी पट्टी में मिला खूब प्यार
फिल्म को भारत में अंग्रेजी, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया था। ‘मुफासा’ के दो हफ्तों के आंकड़ों को देखें तो हिंदी और अंग्रेजी में इसका कलेक्शन सबसे ज्यादा हुआ है। हिंदी से इसने 44.15 करोड़ रुपये और अंग्रेजी से 41.9 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, तमिल भाषा से इसने 22.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। तेलुगु से इसने सबसे कम कमाई की। फिल्म ने 16.1 करोड़ रुपये का तेलुगु भाषा से कलेक्शन किया है।

यह खबर भी पढ़ें:  Bigg Boss 18: भाईजान को पसंद नहीं आया चाहत पांडे की मां का बर्ताव, वीकेंड के वार पर खोली बेटी के रिश्ते की पोल

 

4 of 5
मुफासा द लायन किंग - फोटो : यूट्यूब
‘मुफासा’ का कुल कलेक्शन
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए फिल्म बढ़िया कमाई कर रही है। बीते दो दिन इसकी कमाई में गिरावट देखी गई थी, हालांकि, वीकेंड पर इसने खुद को फिर से उठाया और फिर से रफ्तार पकड़ ली। इसके कुल कलेक्शन की बात की जाए तो अब तक बॉक्स ऑफिस से फिल्म ने 130.58 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुफासा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शनिवार को ‘मुफासा’ किस फिल्म से रही कितना आगे:
 
फिल्म  कलेक्शन
पुष्पा 2 3.86 करोड़ रुपये
मुफासा 3.68 करोड़ रुपये
बेबी जॉन 52 लाख रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें