मलयालम फिल्मों के जाने-माने अभिनेता दुलकर सलमान की फिल्म 'लकी भास्कर' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसे फैंस से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया भी मिली है। इस फिल्म को समीक्षकों से भी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने दो दिनों के अंतराल के दौरान बॉक्स ऑफिस पर लगभग 20 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है। इस बीच मशहूर अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने भी फिल्म की समीझा करते हुए इसकी तारीफ की है।