अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी आगामी फिल्म ‘परम सुंदरी’ में जान्हवी कपूर के साथ काम करने को लेकर उत्साह जताया है। उन्होंने कहा कि रोमांटिक शैली में वापसी काफी रोमांचक होगी।
विज्ञापन
1 of 5
सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा और जान्हवी कपूर एक साथ आगामी फिल्म ‘परम सुंदरी’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन ‘दसवी’ का निर्देशन करने वाले निर्देशक तुषार जलोटा कर रहे हैं। अभिनेता की इस आगामी परियोजना से प्रशंसकों में काफी उत्साह है। हाल ही में अभिनेता ने रोमांटिक शैली में वापस आने और जान्हवी के साथ काम करने को लेकर अपना उत्साह साझा किया है।
सिद्धार्थ ने जताया उत्साह
अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने एक साक्षात्कार में जान्हवी कपूर के साथ अपनी आगामी परियोजना पर चर्चा की। अभिनेत्री के साथ अपनी पहली फिल्म के बारे में उत्साह जताते हुए, अभिनेता ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, "इस दिवाली मुझे अपनी नई परियोजना शुरू करना एक नई शुरुआत की तरह लगा। कुछ वर्षों के बाद रोमांटिक शैली में वापस आना रोमांचक है और मैं जान्हवी के साथ कुछ मजेदार और यादगार बनाने के लिए उत्सुक हूं। यह एक नया अध्याय है जो नई शुरुआत के मौसम के लिए बिल्कुल सही लगता है।" BB 18: लड़कियों का दिल जीतने के लिए लड़कों ने लगाई जान
रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में दिखेंगे साथ
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ दिनों पहले पता चला कि सिद्धार्थ और जान्हवी पहले एक थ्रिलर पर साथ काम करने वाले थे, लेकिन उन्होंने एक रोमांटिक-कॉमेडी पर साथ काम करने का फैसला किया। आगे बताया गया कि जलोटा द्वारा निर्देशित यह फिल्म दो लोगों के आकर्षण की क्लासिक कहानी है।
4 of 5
जान्हवी कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम@janhvikapoor
कैसा है दोनों का किरदार?
कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ को जहां उत्तर भारतीय व्यक्ति के रूप में दिखाया जाएगा, वहीं, जाह्नवी का किरदार केरल से होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक सिद्धार्थ एक धनी व्यवसायी की भूमिका में और जान्हवी एक कलाकार की भूमिका फिल्म में अदा करते हुए नजर आएंगी। फिल्म में दोनों का व्यक्तित्व एकदम अलग होगा। इसके बावजूद भी वह एक-दूसरे के प्यार में पड़ जाते हैं। इस फिल्म के दिसंबर में फ्लोर पर आने की उम्मीद है।