फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Movies Sequel: पहले पार्ट के साथ ही हो गया इन फिल्मों के सीक्वल का एलान, क्या सफल होगा इंडस्ट्री का यह चलन?

Wed, 10 Jul 2024 07:17 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
हनुमान, कल्कि 2898 एडी, कंगुवा - फोटो : अमर उजाला
कोई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट होने के बाद निर्माता उसका दूसरा पार्ट लेकर आते हैं। कुछ तो इतनी सफल फ्रेंचाइजी साबित होती हैं कि उनके दो ही नहीं, बल्कि आगे भी कई पार्ट बनते हैं। हालांकि, फिल्म रिलीज होने और बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस करने के बाद ही मेकर्स दूसरे पार्ट का एलान करते हैं। दर्शकों की दिलचस्पी भांपने के बाद यह फैसला लिया जाता है। लेकिन, हाल के दिनों में ऐसा देखा गया कि पहला पार्ट रिलीज होने के समय ही सीक्वल का एलान भी कर दिया गया। आइए देखते हैं...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
जय हनुमान - फोटो : सोशल मीडिया
'हनुमान'
इस साल जनवरी में तेजा सज्जा की फिल्म 'हनुमान' रिलीज हुई। प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया। साउथ के साथ-साथ हिंदी भाषी इलाकों में भी इस फिल्म को खूब प्यार मिला। फिल्म 'हनुमान' की रिलीज के दौरान ही निर्देशक प्रशांत वर्मा ने इसके सीक्वल 'जय हनुमान' का एलान कर दिया था। दूसरे पार्ट पर काम चल रहा है। चर्चा है कि इस फिल्म में चिरंजीवी हनुमान का रोल निभा सकते हैं। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी नहीं है।
CV Ananda Bose: बंगाल राज्यपाल पर यौन उत्पीड़न के आरोप का मामला, नर्तकी ने बताया क्यों नहीं बढ़ाना चाहती मामला
विज्ञापन

3 of 4
कल्कि 2898 एडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
'कल्कि 2898 एडी'
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन जैसे सितारों से सजी यह फिल्म दर्शकों को खूब भा रही है। नाग अश्विन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के सीक्वल का भी एलान रिलीज के समय ही हो गया। निर्देशक नाग अश्विन ने फिल्म की रिलीज से पूर्व अमर उजाला के साथ बातचीत में सबसे पहले सीक्वल को लेकर खुलासा किया था।
Nag Ashwin Exclusive Interview: हां, बन रही है ‘कल्कि 2898 एडी’ की सीक्वल, नाग अश्विन का ‘अमर उजाला’ पर खुलासा
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म 'कंगुवा' - फोटो : सोशल मीडिया
'कंगुवा'
इस लिस्ट में फिल्म 'कंगुवा' का नाम भी शामिल है। फिल्म 'कंगुवा' अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन निर्माताओं ने इसके भी सीक्वल की पुष्टि कर दी है। तमिल सुपरस्टार सूर्या की 'कंगुवा' साल 2024 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। समें सूर्या के साथ बॉबी देओल और दिशा पाटनी भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की व्यापक रिलीज से कुछ महीने पहले ही स्टूडियो ग्रीन के निर्माता ज्ञानवेल राजा ने प्रशंसकों को बड़ा तोहफा देते हुए फिल्म को फ्रेंचाइजी में बदलने का खुलासा किया है। 
Ulajh: अजय देवगन को टक्कर देने के लिए तैयार जान्हवी कपूर, 'उलझ' के नए पोस्टर से बढ़ाया प्रशंसकों का उत्साह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें