फिल्म ‘लापता लेडीज’
- फोटो : इंस्टाग्राम @raodyness
लापता लेडीज
‘लापता लेडीज’ इसी साल मार्च महीने में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन किरण राव ने किया है। फिल्म में रवि किशन, स्पर्श श्रीवास्तव, नितांशी गोयल, प्रतिभा रांटा, सतेंद्र सोनी और दुर्गेश कुमार ने अभिनय किया है। फिल्म में गांव में ब्याही गई दो दुल्हनों की कहानी दिखाई गई है, जिनकी शादी के बाद ही गलती से अदला-बदली हो जाती है। इसके बाद फिल्म में लड़कियों के आत्मनिर्भर बनने और उनकी आजादी से जुड़े सवाल खड़े होते हैं।