प्लेन हाइजैक पर कई फिल्में और वेब सीरीज बनाई जा चुकी हैं, जिनमें हाल ही में एक वेब सीरीज का नाम शुमार हुआ है। 'आईसी 814 द कंधार हाइजैक', जो प्लेन हाइजैक पर आधारित एक वेब सीरीज है। इसके अलावा पहले भी बॉलीवुड में कई फिल्में प्लेन हाइजैक पर बनती आई हैं, जिनमें 'आईबी71', 'जमीन', 'हाइजैक' और 'चोर निकल के भागा' जैसी फिल्में शामिल हैं। आइए बताते हैं कि इन फिल्मों और वेब सीरीज में प्लेन हाइजैक को लेकर क्या कहानी दिखाई गई है।
विज्ञापन
1 of 6
प्लेन हाइजैक पर बनीं फिल्में और वेब सीरीज
- फोटो : सोशल मीडिया
प्लेन हाइजैक पर कई फिल्में और वेब सीरीज बनाई जा चुकी हैं, जिनमें हाल ही में एक वेब सीरीज का नाम शुमार हुआ है। 'आईसी 814 द कंधार हाइजैक', जो प्लेन हाइजैक पर आधारित एक वेब सीरीज है। इसके अलावा पहले भी बॉलीवुड में कई फिल्में प्लेन हाइजैक पर बनती आई हैं, जिनमें 'आईबी71', 'जमीन', 'हाइजैक' और 'चोर निकल के भागा' जैसी फिल्में शामिल हैं। आइए बताते हैं कि इन फिल्मों और वेब सीरीज में प्लेन हाइजैक को लेकर क्या कहानी दिखाई गई है।
विज्ञापन
2 of 6
आईसी 814 द कंधार हाइजैक
- फोटो : सोशल मीडिया
सबसे पहले बात करते है वेब सीरीज 'आईसी 814 द कंधार हाइजैक' की। इस आगामी सीरीज का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है। सीरीज इस महीने रिलीज होगी, जो 1999 के कंधार प्लेन हाईजैक घटना पर आधारित है। 24 दिसंबर 1999 को जब इंडियन एयरलाइंस के विमान आईसी 814 ने काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी थी। इस विमान में 176 यात्री सहित क्रू के कुल 15 सदस्य थे। विमान जैसे ही भारतीय वायु क्षेत्र में दाखिल हुआ, अपहरकर्ताओं ने पूरे विमान को कब्जा में ले लिया था। यह सीरीज 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। 'आईसी 814 द कंधार हाइजैक' में विजय वर्मा, अरविंद स्वामी, दीया मिर्जा, पत्रलेखा, अमृता पुरी ने अहम भूमिका निभाई हैं।
विज्ञापन
3 of 6
आईबी71
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म 'आईबी71' में विद्युत जामवाल ने अहम भूमिका निभाई है। 'आईबी71' आदित्य शास्त्री द्वारा लिखी कहानी पर संकल्प रेड्डी द्वारा निर्देशित 2023 की एक जासूसी थ्रिलर हिंदी फिल्म है। बता दें कि यह फिल्म एक निर्माता के रूप में विद्युत जामवाल की पहली फिल्म थी, जो 12 मई 2023 को रिलीज थी। इस फिल्म में विद्युत जामवाल के अलावा अनुपम खेर, विशाल जेठवा, फैजान खान, अश्वथ भट्ट, दलीप ताहिल, डैनी सूरा और सुव्रत जोशी ने अहम किरदार निभाया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म 1971 के इंडियन एयरलाइंस अपहरण पर आधारित है।
4 of 6
जमीन
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'जमीन' एक एक्शन थ्रिलर फील्म है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी ने किया है। इस फिल्म में अजय देवगन, बिपाशा बसु और अमृता अरोड़ा ने अभिनय किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह फिल्म भारतीय एयरलाइंस की उड़ान 814 अपहरण पर आधारित है। हालांकि, यह 1976 में एंटेबे, युगांडा में इजराइली रक्षा बलों द्वारा किए गए बचाव मिशन का प्रतिनिधित्व करती है, जहां आईडीएफ ने पीएफएलपी-ईओ और पश्चिम जर्मन समूह रिवोल्यूशनरी सेल्स द्वारा लिए गए 102 बंधकों को बचाया था।
विज्ञापन
5 of 6
हाईजैक
- फोटो : सोशल मीडिया
'हाईजैक' 2008 की एक भारतीय एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें शाइनी आहूजा और ईशा देओल ने अभिनय किया है। यह फिल्म कुणाल शिवदासानी द्वारा लिखित और निर्देशित है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट 814 के अपहरण पर आधारित है। फिल्म का प्रीमियर 5 सितंबर 2008 को हुआ था।
2023 में रिलीज हुई फिल्म 'चोर निकल के भागा' में सनी कौशल और यामी गौतम मे मुख्य भूमिका निभाई थी। यामी और सनी के अलावा फिल्म में शरद केलकर, इंद्रनील सेनगुप्ता और बरुन चंद सहयोगी भूमिकाओं में नजर आए थे। इसका निर्देशन अजय सिंह ने किया है और निर्माण अमर कौशिक ने किया है। इसमें यामी ने एक एयरहोस्टेस की भूमिका निभाई है। यह फिल्म 24 मार्च 2023 को नेटफ्लिक्स पर सीधे स्ट्रीम की गई थी। Urfi Javed Video: गुस्से से आग बबूला हुईं सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद, सरेआम अपनी टीम को लगाई फटकार!