टॉम एंड जेरी मूवी रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
टॉम एंड जेरी के जितने भी प्रशंसक दुनिया भर में हैं, उन सबको पता है कि ओरीजनल टॉम एंड जेरी की चमक खो चुकी है। 1940 में विलियम हाना और जोसेफ बारबरा ने जैस्पर और जिंक्स के जो किरदार बनाए, वही आगे चलकर टॉम एंड जेरी के तौर पर मशहूर हुए। एमजीएम के दिग्गज सितारों जीन केली औऱ एस्थर विलियम्स के साथ ये किरदार लाइव एक्शन फिल्मों में दिखे। ऑस्कर जीता और फिर सब सुहाने दिन बीत गए। एमजीएम वार्नर ब्रदर्स का हो गया। म एंड जेरी की अदावत कम हो गई, दोनों में दोस्ती के किस्से ज्यादा बनने लगे और वार्नर ब्रदर्स ने इन्हें बच्चों के लिए ज्यादा बनाया, बड़ों के लिए कम।