सावन का महीना है और पवन भी ‘सोर’ कर रहा है। और मॉनसून के महीने में हिंदी फिल्में देखने का अलग ही मजा हुआ करता था। गाड़ी वाले तो खैर सही सलामत बालकनी में जाकर बैठ जाते थे लेकिन बाइक और रिक्शों से पहुंचने वाले अक्सर आधे या पूरे भीगे होते। ऐसी ही बारिशों में कभी फर्स्ट डे फर्स्ट शो तो कभी जनता की बेहद मांग पर दोबारा सिनेमाघरों तक पहुंचने पर देखी गई फिल्मों में से छह फिल्मों अक्स, जवानी दिवानी, घुंघरू, उड़ान, निश्चय और यस बॉस के कुछ दिलचस्प किस्से आज के इतवार खास आपके लिए पेश हैं। हर किस्सा अनमोल है, आपकी प्रतिक्रियाओं का नीचे कमेंट बॉक्स में इंतजार रहेगा।