डिजिटल रिव्यू: शी (वेब सीरीज)
कलाकार: अदिति पोहनकर, विजय वर्मा, विश्वास किनी, शिवानी रंगोले, अजय जाधव, साकिब अयूब, परितोष संड और किशोर कुमार
निर्देशक: आरिफ अली, अविनाश दास
सृजक: इम्तियाज अली
ओटीटी: नेटफ्लिक्स
रेटिंग: **
वायकॉम 18 स्टूडियोज की कंपनी टिपिंग प्वाइंट ने पिछले साल काफी पैसा खर्च करके तीन वेब सीरीज बनाईं, जामताड़ा, ताजमहल 1989 और शी। तीनों को बनाने में इतना पैसा खर्च हो गया कि कंपनी ने इन्हें अपने ही ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर रिलीज करने से मना कर दिया। टिपिंग प्वाइंट के कर्ताधर्ताओं ने नेटफ्लिक्स में गोटी सेट की और ये तीनों सीरीज इन्हें चिटका दीं। इस कड़ी की आखिरी सीरीज शी के सातों एपीसोड शुक्रवार को रिलीज हुए। सीरीज देखने के बाद समझ आता है कि इम्तियाज अली ने इन्हें उसी मूड में लिखा जिस मूड में उन्होंने अपनी पिछली फिल्म लव आज कल बनाई।