Movie Review: ड्रीमगर्ल
कलाकार: आयुष्मान खुराना, अन्नू कपूर, अभिषेक बनर्जी, विजय राज, निधि बिष्ट, राजेश शर्मा और नुसरत भरूचा आदि
निर्देशक: राज शांडिल्य
निर्माता: शोभा कपूर, एकता कपूर और नचिकेत पंतवैद्या
छोटा परदे से निकलकर अगर शाहरुख खान ने बरसों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया तो उनकी बनाई लीक पर उन्हीं जैसा बनने की कोशिश करते दिख रहे हैं रेडियो जॉकी से अभिनेता आयुष्मान खुराना। आयुष्मान अपनी फिल्मों की यूएसपी खुद ही होते हैं और वह दावे भी करते हैं कि फिल्म की कहानी वह ऐसी चुनते हैं जो पहले कहीं देखी सुनी न गई हो। ड्रीमगर्ल का विचार इस मामले में नया नहीं है और फिल्म में आयुष्मान के सामने पूरी फिल्म में इसी विचार को नए विचार के तौर पर पेश करने की चुनौती सामने बनी रही।