Short Review: डिसकनेक्टेड
कलाकार: गुल पनाग, महक ठाकुर, सत्यदीप मिश्रा आदि।
निर्देशक: सोहैल तातारी
यूट्यूब चैनल: लार्ज शॉर्ट फिल्म्स
रेटिंग: ***1/2
हिंदी सिनेमा में सोहैल तातारी का नाम उनकी दोनों फिल्मों के चलते बड़ी ही इज्जत से लिया जाता है। सोहैल ने अपनी फिल्मों ‘समर 2007’ और ‘अंकुर अरोरा मर्डर केस’ से ये साबित किया कि वह हिंदी सिनेमा के फॉर्मूला फिल्ममेकर नहीं है। वह काम के पीछे भागने वाले तकनीशियन भी नहीं है। वह रुकते हैं, इंतज़ार करते हैं और जब ‘डिसकनेक्टेड’ जैसी कोई भावुक कहानी सामने आती है, वह फ्रंटफुट पर आकर सिक्सर मारते हैं। सोहैल तातारी जैसे निर्देशक बदलते वक़्त के मिजाज़ को भांपने वाले फिल्ममेकर हैं। ये और बात है कि उन जैसे निर्देशकों की तरफ फॉर्मूला हिंदी फिल्में बनाने वाली कंपनियों की नज़र कम ही जाती है।