दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे
- फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई
आज के हिसाब से कमाए 524 करोड़
गौरतलब है कि ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ ने 10 फिल्मफेयर पुरस्कार जीते और हिंदी सिनेमा का चेहरा बदल कर रख दिया था। यह फिल्म उस समय चार करोड़ रुपये में बनी थी और 1995 के दौरान इसने भारत में 89 करोड़ रुपये तथा ओवरसीज मार्केट से 13.50 करोड़ रुपये जुटाए थे। इस प्रकार दुनिया भर से कुल 102.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ। इसे तब के सोने के भाव के हिसाब से आज की बिक्री में तब्दील करें तो ये कुल कलेक्शन 524 करोड़ रुपये तक जा पहुंचता है। बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाली निर्देशक आदित्य चोपड़ा की पहली फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) की मेकिंग से जुड़े तमाम किस्से ऐसे हैं, जिनके बारे में लोगों को अब भी जानकारी नहीं है। जैसे कि इस फिल्म की मेकिंग की जो फिल्म बनी, उसका निर्देशक कौन था? आपको ये जानकारी अब जानकार शायद हैरानी ही हो, लेकिन डीडीएलजे की मेकिंग के निर्देशक थे उदय चोपड़ा। उदय चोपड़ा के मुताबिक डीडीएलजे की मेकिंग किसी हिंदी फिल्म के लिए ऐसा पहला मौका था। उदय कहते हैं, “यह पहली ऐसी फ़िल्म थी, जिसके 'बिहाइंड द सीन्स' फुटेज को दूरदर्शन पर टेलीकास्ट किया गया था।
बाइस्कोप: पूरे हुए मुश्किलों से बनी फिल्म ‘बरसात’ के 25 साल, पहली फिल्म में ही बॉबी को लगे इतने झटके