फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The Family Man Review: जासूसी मौसम में मिलिए काशी के श्रीकांत से, पहले एपिसोड से ही लय में दिखे मनोज

Sat, 21 Sep 2019 02:00 PM IST
anand anand मुंबई टीम, अमर उजाला

सार

डिजिटल रिव्यू: द फैमिली मैन (वेब सीरीज- एपिसोड वन)
कलाकार: मनोज बाजपेयी, प्रियामणि, शारिब हाशमी, नीरज माधव, दर्शन कुमार, श्रेया धन्वतरि आदि।
सृजक: राज निदिमोरू और कृष्णा डीके
ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो
रेटिंग: ***1/2
विज्ञापन
1 of 4
The Family Man - फोटो : सोशल मीडिया
ओटीटी पर इन दिनों मौसम जासूसी है। नेटफ्लिक्स की सीरीज द स्पाई के बाद प्राइम वीडियो ने पेश किया है द फैमिली मैन। नेटफ्लिक्स पर शाहरुख खान के प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज की पहली वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड भी जल्दी आने वाली है, जिसमें इमरान हाशमी जासूस बने हैं। पर अभी बात बनारस के श्रीकांत तिवारी की जो मुंबई में जासूस बनकर रहे हैं और उनकी फैमिली ने उनकी बैंड बजा रखी है।
विज्ञापन

2 of 4
The Family Man - फोटो : सोशल मीडिया
वेब सीरीज द फैमिली मैन के सभी 10 एपीसोड एक साथ शुक्रवार को रिलीज कर दिए गए, वीकएंड पर बिंज वाचिंग के लिए। बिंज वाचिंग मतलब सारे एपिसोड एक साथ देखना, एक के बाद एक, बिना नागा। पश्चिमी देशों में ये पुराना शगल है। भारत में सेक्रेड गेम्स के पहले सीजन ने दर्शकों को इसका चस्का लगाया। अब जाकर कोई दूसरी सीरीज ऐसी बनी है जिसे बिंच वाच किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
Manoj Bajpayee - फोटो : सोशल मीडिया
राज निदिमोरू और कृष्णा डीके कोई 16 साल से सिनेमा बना रहे हैं। शोर इन द सिटी और गो गोवा गॉन ने उन्हें शोहरत दिलाई। पिछले साल की स्लीपर हिट स्त्री के वह लेखक और निर्माता हैं। द फैमिली मैन इस निर्देशक जोड़ी की हिंदी सिनेमा के दर्शकों के लिए ऐसी पेशकश है जिस पर ओटीटी के शौकीन गुमान कर सकते हैं। पहले एपिसोड में ही पूरा खाका सेट है।
विज्ञापन

4 of 4
द फैमिली मैन - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनय के मामले में मनोज बाजपेयी अरसे बाद पूरी रौ में दिखे हैं। मामला ओटीटी का है तो आम बोलचाल वाली गालियां पिता भी देता है और बच्चा भी। श्रेया धन्वंतरि का किरदार अभी पनप रहा है। शारिब हाशमी पहले सीन से ही प्रभाव जमा चुके हैं। पहले एपीसोड में नीरज माधव और दर्शन कुमार भी जम चुके हैं। आगे मामला काफी दिलचस्प होने वाला है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें