दूल्हे राजा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
और, फिर रवीना को आया गुस्सा
इधर गोविंदा के साथ रवीना टंडन की जोड़ी हिट हुई, उधर अक्षय कुमार इस स्टेशन से आगे बढ़ लिए। रवीना ने फिल्म पत्रिका ‘स्टारडस्ट’ को और साथ ही ‘स्टार वर्ल्ड’ को दिए अपने इंटरव्यूज में अक्षय कुमार की इस हरकत की जमकर बखिया उधेड़ी थी। रवीना टंडन अपना दिल टूटने के बाद अपना करियर संभाल नहीं पाईं। ‘दूल्हे राजा’ के बाद रवीना ने गोविंदा के साथ ‘परदेसी बाबू’, ‘ऑन्टी नंबर वन’, ‘राजाजी’, ‘अनाड़ी नंबर वन’, ‘अंखियों से गोली मारे’ और ‘वाह तेरा क्या कहना’ जैसी तमाम सोलो फिल्में की लेकिन न गोविंदा की किस्मत चमक पाई और न ही उनके बेचैन दिल को किसी तरह का करार आ सका। दोनों की जोड़ी ‘दूल्हे राजा’ के बाद सिर्फ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में ही कमाल दिखा सकी, इसके अलावा दोनों की सारी फिल्में फ्लॉप रही। गोविंदा के केस में तो ‘दूल्हे राजा’ ही बतौर सोलो हीरो उनकी आखिरी हिट फिल्म साबित हुई।