Movie Review: बागी 3
कलाकार: श्रद्धा कपूर, अंकिता लोखंडे, दिशा पाटनी, टाइगर श्रॉफ, रितेश देशमुख और जमील खौरी आदि।
निर्देशक: अहमद खान
निर्माता: फॉक्स स्टार स्टूडियोज और साजिद नाडियाडवाला
रेटिंग: **
फॉक्स स्टार स्टूडियोज की कमान भले अब डिजनी के हाथों में आ गई हो लेकिन इस फेरबदल के पहले कंपनी में फिक्स हो चुकी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर पहुंचना जारी है। साजिद नाडियाडवाला ने एक कहानी सोची, फरहाद सामजी ने उस पर एक बेसिर पैर की पटकथा लिख दी और फॉक्स स्टार ने साजिद की चाभी से अपनी तिजोरी खोल दी, बस। बागी सीरीज की ये तीसरी फिल्म बस इतनी ही है। कोरियोग्राफर से फिल्म निर्देशक बने अहमद खान भले अपने इंटरव्यू में कह चुके हों कि उनके रचे एक्शन में जान है, लेकिन एक्शन का दर्शक क्या करें, जब फिल्म में ही जान नहीं है।