फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Most Charitable Stars: बॉलीवुड सितारे दिल खोलकर करते हैं दान, प्रियंका से लेकर सोनू सूद का नाम तक है शामिल

Mon, 29 Jul 2024 05:42 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड सितारे लगज्री लाइफ जीते हैं, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत भी करते हैं। कुछ सितारे ऐसे हैं, जो आम लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। नाम, शोहरत और पैसा हासिल करने के बाद भी इन सितारों की दरियादिली देखने लायक होती है। ये सितारे जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इस सूची में सोनू सूद, सलमान खान, शाहरुख खान के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स का नाम शामिल है। चलिए आज जानते हैं उन सितारों के बारे में, जो दिल खोलकर लोगों की मदद करने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये दान में दे देते हैं। 
विज्ञापन
1 of 9
बॉलीवुड सितारे दिल खोलकर करते हैं दान - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड सितारे लगज्री लाइफ जीते हैं, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत भी करते हैं। कुछ सितारे ऐसे हैं, जो आम लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। नाम, शोहरत और पैसा हासिल करने के बाद भी इन सितारों की दरियादिली देखने लायक होती है। ये सितारे जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। इस सूची में सोनू सूद, सलमान खान, शाहरुख खान के अलावा कई बॉलीवुड सेलेब्स का नाम शामिल है। चलिए आज जानते हैं उन सितारों के बारे में, जो दिल खोलकर लोगों की मदद करने के लिए लाखों-करोड़ों रुपये दान में दे देते हैं। 
विज्ञापन

2 of 9
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
सलमान भी दिल खोलकर लोगों की मदद करते हैं। वह अपनी खुद की संस्था चलाते हैं, जिससे बीमारों की मदद की जाती है। इसके अलावा भी वह लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलमान की संस्था में अनाथ बच्चों की पढ़ाई और हेल्थ का ध्यान दिया जाता है।
 
विज्ञापन

3 of 9
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम@priyankachopra
हिंदी सिनेमा से लेकर हॉलीवुड तक अपना जादू बिखेरने वाली प्रियंका चोपड़ा का दिल भी बहुत बड़ा है। उनका खुद की संस्था है और साथ ही उन्होंने एक और संस्था के साथ जुड़कर लोगों की जमकर मदद की है, साथ ही इस संस्था के तहत दुनियाभर के उत्पीड़ित बच्चों की देख रेख होती है।

4 of 9
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
बॉलीवुड बादशाह शाहरुख खान ने भी कोरोना के समय लोगों की जमकर मदद की थी। इसके साथ वह अपना एनजीओ भी चलाते हैं, जिससे वो गरीबों की मदद करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहरुख ने विभिन्न सामाजिक कारणों के लिए काम करने वाली दस से अधिक चैरिटी संस्थानों के साथ साझेदारी की है। इसके अलावा शाहरुख की एनजीओ के तहत एसिड अटैक सरवाइवर की पूरी तरह से मदद होती है, जिसमें उनका मेडिकल, कानूनी लड़ाई और उन्हें रोजगार देने तक में ये एनजीओ पूरा साथ देती है।
 
विज्ञापन

5 of 9
अक्षय कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम@akshaykumar
अक्षय कुमार का नाम भी इस सूची में शुमार है। अभिनेता को कई बार प्राकृतिक आपदा पीड़ितों को दान देते देखा गया है। वह अपनी दरियदिली के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं।
विज्ञापन

6 of 9
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@aishwaryaraibachchan_arb
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन भी जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा आगे रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऐश्वर्या ने बहुत साल पहले अपनी आंखें आई बैंक ऑफ एसोसिएशन को दान कर दी थी। इसके अलावा ऐश्वर्या के नाम का एक एनजीओ है, जहां जरूरतमंदों की मदद की जाती है।
विज्ञापन

7 of 9
सोनू सूद - फोटो : इंस्टाग्राम@sonu_sood
कोरोना महामारी के समय सोनू ने जो किया, उसे कोई नहीं भूल सकता है। अभिनेता ने प्रवासी मजदूरों की हर मुमकिन मदद की थी। वह सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों के संपर्क में रहते हैं और उनकी मदद आज भी करते हैं।
 

8 of 9
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
महानायक अमिताभ बच्चन भी चैरिटी के मामले में पीछे नहीं हैं। बिग बी के सभी चैरिटी और डोनेशन के काम उनकी ट्रस्ट के जरिए किए जाते हैं।
विज्ञापन

9 of 9
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की एक एनजीओ है, जहां डिप्रेशन और मेंटल हेल्थ से जूझ रहे लोगों की मदद की जाती है। इसके बारे में दीपिका ने अपने कई इंटरव्यूज में भी बताया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें