फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunflower Season 2: फैंस का इंतजार जल्द होगा खत्म, इन दिन से स्ट्रीम किया जा सकेगा 'सनफ्लावर' का दूसरा सीजन

Thu, 15 Feb 2024 07:08 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सनफ्लावर सीजन 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्राइम कॉमेडी 'सनफ्लॉवर' के बहुप्रतीक्षित दूसरे सीजन का नया ट्रेलर जारी कर दिया गया है। दिलचस्प ट्रेलर में सनफ्लावर सोसाइटी के विचित्र पात्र एक बार फिर दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं। नए सीजन में सोनू सिंह के रूप में सुनील ग्रोवर अपनी भूमिका से लोगों को गुदगुदाएंगे। 
Toxic: टॉक्सिक में शाहरुख खान के कैमियो की खबरों पर यश ने दी प्रतिक्रिया, बोले- सूत्रों पर विश्वास न करें
विज्ञापन

2 of 5
सनफ्लावर सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, अदा शर्मा रोजी मेहता के किरदार में नजर आएंगी। शो में आशीष विद्यार्थी, रणवीर शौरी, मुकुल चड्ढा और गिरीश कुलकर्णी जैसे प्रतिभाशाली कलाकार  भी हैं। नवीन गुजराल के निर्देशन में बने इस शो की रिलीज डेट से भी ट्रेलर के साथ पर्दा उठ गया है। 'सनफ्लावर सीजन 2' का प्रीमियर एक मार्च को जी5 पर होगा।
विज्ञापन

3 of 5
सनफ्लावर सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
नए सीजन की शुरुआत ठीक वहीं से होगी जहां पहला भाग खत्म हुआ था। शो का ट्रेलर काफी शानदार है, जिसे देखकर फैंस की उत्सुकता काफी ज्यादा बढ़ गई है। हंसी और रहस्यों से भरपूर इस शो को देखने के लिए लोग एक मार्च का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

4 of 5
सनफ्लावर सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता सुनील ग्रोवर ने नए सीजन पर बात करते हुए कहा, ''मैं फैंस के सामने सनफ्लावर के नए सीजन को पेश करने के लिए काफी रोमांचित हूं। यह इंतजार काफी लंबा रहा है। मुझे पता है कि वे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पहले सीजन को मिले जबर्दस्त प्यार के बाद मुझे पूरी उम्मीद है कि प्रशंसक इस सीजन को और भी सराहेंगे।"
Bollywood: गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं ये कलाकार, इलाज के बाद फैंस के बीच बढ़ाई जागरूकता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सनफ्लावर सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
इस शो में काम करने को लेकर अदा शर्मा की काफी ज्यादा रोमांचित हैं। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, “'सनफ्लावर' में काम करना मेरे लिए खुशी की बात है। मैं इस शो के लिए बहुत उत्साहित हूं। मेरा किरदार कहानी में एक नई परत जोड़ता है। रोजी सनफ्लावर सोसायटी में रहने आती है और सभी की जिंदगी को बदलकर रख देती है। वह अपनी मासूमियत से किसी को भी बेवकूफ बना सकती है।"
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें