फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monday Box Office: 'शैतान' के आगे नहीं चला सिद्धार्थ की 'योद्धा' का जादू, अदा की 'बस्तर' का हुआ हाल बेहाल

Tue, 19 Mar 2024 09:35 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिनेमाघरों में 'योद्धा' और 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' इन दो फिल्मों ने दस्तक दी है। वहीं, अजय देवगन-आर माधवन स्टारर 'शैतान' और यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' पहले से ही दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं।
विज्ञापन
1 of 5
'योद्धा' और 'शैतान' - फोटो : सोशल मीडिया
इन दिनों सिनेमाघरों में एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज हो रही हैं। ये सभी फिल्में दर्शकों का दिल जीतने की पूरी कोशिश कर रही हैं। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देने में लगी हुई है। हाल ही में सिनेमाघरों में 'योद्धा' और 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' इन दो फिल्मों ने दस्तक दी है। वहीं, अजय देवगन-आर माधवन स्टारर 'शैतान' और यामी गौतम की 'आर्टिकल 370' पहले से ही दर्शकों का मनोरंजन करा रही हैं। इन सभी फिल्मों को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। तो आइए जानते हैं सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों का क्या हाल रहा... 
विज्ञापन

2 of 5
योद्धा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
योद्धा
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, राशि खन्ना और दिशा पाटनी स्टारर 'योद्धा' ने 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। सागर आंब्रे और पुष्कर ओझा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के टिकट विंडो पर इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ने 4.10 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी। इसके बाद फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिला। रविवार यानी तीसर दिन फिल्म ने सात करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं सोमवार को फिल्म की कमाई में गिरवाट देखने को मिला। 'योद्धा' ने चौथे दिन 2.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे इसका कुल कलेक्शन 19.00 करोड़ रुपये हो गया है। 

Elvish Yadav: एल्विश यादव की गिरफ्तारी पर बेसुध हुईं मां, सोशल मीडिया पर वायरल दिल तोड़ने वाला वीडियो
विज्ञापन

3 of 5
बस्तर द नक्सल स्टोरी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बस्तर द नक्सल स्टोरी
सुदीप्तो सेन के निर्देशन में बनी बहुचर्चित फिल्म 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' भी रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने 'योद्धा' के साथ यानी 15 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक दी। विपुल अमृतलाल शाह द्वारा निर्मित इस फिल्म में अदा शर्मा और इंदिरा तिवारी मुख्य भूमिका में हैं। इस मूवी ने टिकट विंडो पर 40 लाख रुपये की ओपनिंग ली। 'बस्तर द नक्सल स्टोरी' रविवार को 90 लाख का कारोबार किया। फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन 24 लाख रुपये की कमाई की। इसी के साथ कुल कारोबार 2.24 करोड़ रुपये ही हो पाया है। 
 

4 of 5
शैतान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
शैतान
अजय देवगन और आर माधवन की फिल्म ‘शैतान’ की कहानी काले जादू के इर्द-गिर्द घूमती है। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म के कलेक्शन में लगातार उतार-चढ़ाव लगातार जारी है। फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 14.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था। वहीं, फिल्म ने 11वें दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई की। अब इसका कुल कलेक्शन 106.05 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आर्टिकल 370 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
आर्टिकल 370
आदित्य सुहास जंभाले के निर्देशन में बनी 'आर्टिकल 370' ने बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा बिखेरा है। यामी गौतम अभिनीत यह फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आई है। फिल्म ने रविवार को 1.60 करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने 25वें दिन 40 लाख रुपये की कमाई की, अब इसका टोटल 72.80 करोड़ रुपये है।  

Rati Pandey: सेंसर के खिलाफ केस हारी रति पांडे की फिल्म 'रंग दे बसंती', निर्माता को करोड़ों का नुकसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें