फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trending Today: मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के सम्मान, फिर विवादों में पूनम पांडे; पढ़ें मनोरंजन की बड़ी खबरें

Sat, 20 Sep 2025 08:07 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bollywood Trending News: आज शनिवार का दिन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए खास रहा। बॉलीवुड से साउथ तक कई खबरें चर्चा में रहीं। फटाफट अंदाज में पढ़िए टॉप फाइव खबरें।
विज्ञापन
1 of 6
Trending Today - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को मनोरंजन जगत में खूब गहमागहमी रही। दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड के लिए साउथ सुपरस्टार मोहनलाल के नाम का एलान हुआ है। वहीं 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल से बाहर होने के बाद दीपिका ने अपनी अगली फिल्म पर जानकारी शेयर की है। इसके अलावा काफी कुछ रहा दिलचस्प, पढ़िए आज की ट्रेंडिंग न्यूज में
विज्ञापन

2 of 6
मोहनलाल - फोटो : इंस्टाग्राम- @mohanlal
1. मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आज शनिवार को एलान किया कि मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट में कहा, 'मोहनलाल की शानदार सिनेमाई यात्रा पीढ़ियों को प्रेरित करती है। इस महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता को भारतीय सिनेमा में उनके विशिष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा रहा है'। मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 23 सितंबर को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में प्रदान किया जाएगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Mohanlal: मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड, पीएम मोदी ने दी बधाई; लिखा- ‘पीढ़ियों को प्रेरित करते रहें’
विज्ञापन

3 of 6
दीपिका पादुकोण-शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone
2. ‘कल्कि 2’ से बाहर होने के बाद दीपिका का भावुक पोस्ट
फिल्म‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल से बाहर किए जाने की चर्चाओं के बीच अब दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ फिल्म करने की पुष्टि की है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिेए इस बात की पुष्टि की है कि वो शाहरुख खान के साथ ‘किंग’ में काम कर रही हैं। ‘कल्कि 2’ से निकाले जाने के बाद यह खबर दीपिका के फैंस के लिए खुशखबरी लाई है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Deepika Padukone: ‘कल्कि 2’ से बाहर होने के बाद दीपिका का भावुक पोस्ट, शाहरुख के साथ शुरू की ‘किंग’ की शूटिंग

4 of 6
पूनम पांडे - फोटो : एक्स
3. फिर विवादों में पूनम पांडे
मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे अक्सर अपने बड़बोलेपन या अन्य वजहों से विवादों में रहती हैं। अब एक बार फिर उनके नाम पर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल, दिल्ली में आयोजित होने वाली लव-कुश की रामलीला में पूनम पांडे के मंदोदरी का रोल करने की खबरें हैं। जैसे ही यह खबरें सामने आईं तो इस किरदार के लिए पूनम के चयन पर साधु-संतों का गुस्सा फूट पड़ा। वे इसका पुरजोर विरोध कर रहे हैं। बताते चलें कि पूनम का नाम विवादों में आना कोई नहीं बात नहीं है। इससे पहले भी वे कई वजहों से विवादों में रह चुकी हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Poonam Pandey: कभी फैलाई मौत की झूठी खबर, अब रामलीला को लेकर मचा बवाल; जानें कब-कब विवादों में रहीं पूनम पांडे
विज्ञापन

5 of 6
जुबीन गर्ग - फोटो : एक्स
4. सिंगर जुबीन गर्ग का आखिरी वीडियो वायरल
गायक जुबीन गर्ग की मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री सदमे में है। सिंगर की कल शुक्रवार 19 सितंबर को सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग करते वक्त एक हादसे में मौत हो गई थी। वो वहां परफॉर्मेंस करने गए थे। अब गायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो स्कूबा के लिए नौका से छलांग मारते दिख रहे हैं। इसके बाद वो समुद्र में तैराकी करते भी नजर आ रहे हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें: Viral Video: सिंगर जुबीन का आखिरी वीडियो वायरल, लाइफ जैकेट पहनकर यॉट से पानी में कूदते दिखे सिंगर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : एक्स
5. 'कांतारा चैप्टर 1' का हिंदी ट्रेलर लॉन्च करेंगे ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन ने कुछ समय पहले ऑफिशियली तौर पर होम्बेल फिल्म्स के साथ एक अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया था, जो कोई और नहीं बल्कि ऋषभ शेट्टी की फिल्म 'कांतारा चैप्टर 1' है। इस फिल्म का ट्रेलर 22 सितंबर को रिलीज होगा। पैन इंडिया रिलीज होने वाली इस फिल्म के हिंदी बेल्ट में प्रमोशन का जिम्मा ऋतिक रोशन के पास है। मेकर्स ने नॉर्थ इंडिया में भी फिल्म का प्रचार-प्रसार करने के लिए ऐसा कदम उठाया है। अब मेकर्स ने जानकारी दी है कि फिल्म के हिंदी ट्रेलर को ऋतिक रोशन पेश करेंगे। 

पूरी खबर यहां पढ़ें: Kantara Chapter 1: 'कांतारा चैप्टर 1' के हिंदी ट्रेलर को लॉन्च करेंगे ऋतिक रोशन, ऋषभ शेट्टी ने दी जानकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें