सोनू बग्गड़, पूनम सूद, प्रभा ग्रेवाल, बलजिंदर सिद्धू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मु्ंबई
सोनू बग्गड़ की डेब्यू पंजाबी फिल्म ‘ट्रेवल एजेंट’ की कहानी पंजाब के युवाओं के अपने घरों से पलायन पर आधारित है। पंजाब में आज भी तमाम लोग अपने माता-पिता, परिवार और खेतीबाड़ी को छोड़कर विदेश में जाकर फंस जाते हैं। वहां मजदूरी करते हैं। टैक्सियां चलाते हैं और कई बार तो बहुत अपमानित भी होते हैं। ये फिल्म यही सन्देश देती है कि युवा अपने देश मे रहकर मातापिता की सेवा करें, खेती करें।