फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devara: 'देवरा: पार्ट 1' के दूसरे गाने की मिक्सिंग पूरी, जल्द रिलीज होगा अनिरुद्ध का बनाया रोमांटिक ट्रैक

Sun, 07 Jul 2024 07:55 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'देवरा: पार्ट 1' को 27 सितंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले इसे 10 अक्टूबर को रिलीज किया जाना था और उससे भी पहले 5 अप्रैल, 2024 की तारीख तय की गई थी। इस फिल्म को दो भाग में बनाया जाएगा।
 
विज्ञापन
1 of 5
'देवरा: पार्ट 1' - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
जूनियर एनटीआर की फिल्म 'देवरा: पार्ट 1' पर तेजी से काम चल रहा है। फिल्म की शूटिंग को खत्म करने के लिए पूरी टीम पसीना बहा रही है, ताकि इसे तय तारीख पर रिलीज किया जा सके। इस फिल्म को लेकर नए-नए अपडेट भी आने शुरू हो गए है और ताजा अपडेट इसके नए गाने को लेकर आया है।
विज्ञापन

2 of 5
'देवरा: पार्ट 1' - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'देवरा: पार्ट 1' का दूसरा गाना जल्द ही रिलीज किया जाएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि यह एक रोमांटिक गाना होगा और चूंकि इसे अनिरुद्ध रविचंदर ने तैयार किया है तो लोग इसे सुनने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
'देवरा: पार्ट 1' - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
कुछ हफ्ते पहले ही इस रोमांटिक गाने को शूट किया गया था। फिल्म के कलाकार इसके लिए थाईलैंड गए थे। इस गाने की मिक्सिंग पूरी हो चुकी है। जल्द ही इसके रिलीज को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी। मालूम हो कि पिछले दिनों देवरा का पहला गाना रिलीज किया गया था, जिसका नाम- 'फियर सॉन्ग' है।

4 of 5
'देवरा: पार्ट 1' - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
'देवरा: पार्ट 1' का निर्देशन कोराताला शिवा कर रहे हैं। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर के साथ-साथ सैफ अली खान, श्रीकांत और शाइन टॉम चाको भी नजर आएंगे। दर्शक सैफ को दक्षिण भारतीय फिल्म में खलनायक के रूप में देखने के लिए उत्साहित है। बता दें कि जान्हवी कपूर इस फिल्म से साउथ में अपना डेब्यू कर रही हैं। 

KSIC: मलयालम फिल्म उद्योग में लैंगिक भेदभाव कितना सच कितना झूठ? हेमा समिति की रिपोर्ट से खुलेगी पोल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
'देवरा: पार्ट 1' - फोटो : इंस्टाग्राम @jrntr
'देवरा: पार्ट 1' को 27 सितंबर, 2024 को रिलीज किया जाएगा। इससे पहले इसे 10 अक्टूबर को रिलीज किया जाना था और उससे भी पहले 5 अप्रैल, 2024 की तारीख तय की गई थी। इस फिल्म को दो भाग में बनाया जाएगा।

Kailash Kher: दिल्ली में शुरू किया था व्यापार, फिर 'अल्लाह के बंदे' से लेकर 'राम धुन' तक गाए सैकड़ों गाने

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें