मिथुन चक्रवर्ती! बीती सदी के नौवें दशक में जवान हुई हिंदी फिल्म दर्शकों की पूरी एक पीढ़ी इस नाम की दीवानी रही है। राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन के बाद यही एक शख्स हुआ जिसके बालों की स्टाइल का जमाना दीवाना रहा है। मुंबई की सड़कों पर कभी टैक्सियां धोने वाला पश्चिम बंगाल से आया एक युवा कभी देश का सबसे बड़ा सिने सम्मान पाएगा, उनके करीबी लोगों ने भी कभी सपने में नहीं सोचा था। और, मिथुन ने भी कहां ही सोचा होगा कि जब ये पुरस्कार मिलने की उनको जानकारी मिलेगी तो वह गुलदस्ता पकड़ने के लिए दोनों हाथ भी आगे नहीं कर पाएंगे।